Kohramlive : वनप्लस ने धांसू स्मार्ट फोन OnePlus 13 को लॉन्च कर दिया है। वनप्लस के इस फोन की कैमरा क्वालिटी भी जबरदस्त है। OnePlus ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ इसे लॉन्च किया है। यहां दिला दें कि अभी कुछ समय पहले ही वनप्लस 12 को कंपनी के द्वारा अपग्रेड किया गया था।
OnePlus 13 Smartphone के Features
OnePlus 13 Smartphone में 6.82 इंच का 2K अमोलेड डिस्पले मिल रहा है और वहीं अगर इसके पिक ब्राइटनेस की बात करें तो इसमें आपको 4500nits का पिक ब्राइटनेस मिल जायेगा। कंपनी के द्वारा पहली बार इस स्मार्टफोन में BOE X2 डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन OBSIDIAN, BLUE, WHITE कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।
वनप्लस के इस स्मार्टफोन को अल्ट्रा नैरो माइक्रो अर्क मिडिल फ्रेम बिल्ड से लैस किया गया है। इस फोन में तीन स्टेज अलर्ट स्लाइडर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर मिलेगा।
इसे भी पढें : iPhone 14 और iPhone 14 Plus नये लुक में लॉन्च, देखें….
स्मार्टफोन की बैटरी
बात अगर इस स्मार्टफोन की बैटरी की करें तो इसमें आपको 6000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी जो की चार्ज करने के लिए 100W SuperVOOC चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।
इसे भी पढें : इसी साल लॉन्च होगा iPhone 16, धांसू फीचर्स और लुक-डिजाइन… जानें
OnePlus 13 Smartphone Camera Quality
इस स्मार्टफोन के कैमरा क्वालिटी के बारे में बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 Main OIS कैमरा मिलेगा और इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जायेगा। कंपनी का दावा है कि पानी में भिगोने से फोन खराब नहीं होगा। बात अगर कीमत की करें तो इस स्मार्टफोन को 53150 रुपये में खरीद सकते हैं।












