Kohramlive : इस साल Apple iPhone 16 लॉन्च कर सकती है। इसके फीचर्स, लुक और डिजाइन शानदार, जानदार और लाजवाब होगा। एप्पल विश्लेषक जेफ पु का कहना है कि iPhone 16 और iPhone 16 प्लस में A18 प्रोसेसर होगा। यह पहली बार होगा जब बेस मॉडल iPhone अधिक शक्तिशाली और कुशल 3-नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर निर्मित प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगा। iPhone 16 में 8 GB रैम होगा। वहीं, iPhone 15 और iPhone 15 प्लस में वर्तमान में 6GB रैम है। iPhone 16 के साथ Apple हाई-एंड iPhone 16 “Ultra” को भी लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च कर सकती है। इसे कंपनी अपने सबसे टॉप मॉडल्स की कैटेगिरी में दर्ज करेगी। अपकमिंग सीरीज में एडिशन कैमरा इम्प्रूवमेंट्स, बड़ी डिस्प्ले और पोर्टलैस डिजाइन दी जा सकती है। इस साल के सितम्बर माह तक यह फोन लॉन्च हो सकता है।
MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16 और 16 प्लस में क्वालकॉम एक्स 70 मॉडेम का इस्तेमाल किया जायेगा। इस दोनों फोन को वाई-फाई 6ई के लिए सपोर्ट मिलेगा, जो वर्तमान में आईफोन 15 प्रो मॉडल के लिए विशेष है। वाई-फाई 6ई तेज गति, कम देरी और बेहतर समग्र नेटवर्क प्रदर्शन का वादा करता है।
डिस्प्ले में मिलेगा बड़ा बदलाव
Macrumors की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में कंपनी बड़ी डिस्प्ले दे सकती है। प्रो में 6.3 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, वहीं प्रो मैक्स में 6.9 इंच हो सकती है। iPhone 16 के OLED पैनल्स माइक्रो-लैंस टेक्नोलॉजी से लैस हो सकती है, जो ब्राइटनेस को इम्प्रूव और पॉवर कंजम्पशन को कम करने में मदद करेगी. वहीं इसमें माइक्रो-लैंस एरेज जोड़ी जा सकती हैं, जो इंटरनल रिफ्लेक्शन को कम करेगी।
इसे भी पढ़ें : हैवी ब्लास्टिंग से कांपी धरती, क्या बोल गये गांव वाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड एवं यूएसए ने दागे गोल… जानें
इसे भी पढ़ें : ठाट-बाट ऐसा, कोई भी खा जाता था गच्चा… जानें
इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें
इसे भी पढ़ें : Vitamin D का पूरा कोटा जरूरी, ऐसे हासिल कर सकते हैं…
इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें
इसे भी पढ़ें : एक साथ धधक उठी पटाखे की कई दुकानें, 15 गाड़ियां भी खाक
इसे भी पढ़ें : ईशान किशन की छुट्टी, भरत और जुरेल को मिली जगह














