GHATSHILA : घाटशिला के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के डोमापाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसके साथ पैदल ही घर की ओर आ रहे दूसरे युवक 35 साल के कालीपदो की आवाज चली गई। वह बेहोश हो गया। घटना मंगलवार की देर शाम की है। जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 32 साल शुकेंदु चुतार के रूप में की गई है।
इसे भी पढ़ें : नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई… ओ गंगा बहती हो क्यूं… ‘बच्चों’ का कब्रगाह बनी ‘मईया’ की गोद
साथियों के साथ मजदूरी कर पैदल घर लौट रहा था शुकेंदु
जानकारी के अनुसार, शुकेंदु अपने तीन साथियों के साथ गोगलो से मजदूरी कर कैनाल किनारे सड़क से पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी और शुकेंदु की वहीं मौत हो गई। एक साथी आकाशीय बिजली गिरने की घटना में बाल-बाल बचा और वह भागकर घर चला गया।
इसे भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट पर शुरू होगा वैक्सीनेशन, डीडीसी ने लिया जायजा, कही ये बात…








