एक रात, जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शुक्रवार की रात, जब दुनिया नींद में थी, तब तेहरान की फिजा बमों की गूंज से थर्रा रही थी। एक के बाद एक धमाके, तेहरान, क़ोम, फोर्दो, हर शहर की आत्मा कांप उठी। इजरायल का ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ अब सिर्फ एक सैन्य हमला नहीं रहा, ये एक ऐलान था, “अब जंग का आगाज हो चुका है।” ईरान की सबसे सुरक्षित जगह मानी जाने वाली फोर्दो यूरेनियम संवर्धन केंद्र के पास दो जबरदस्त विस्फोट हुये। यहां सिर्फ बम नहीं गिरे, बल्कि इजरायल ने अपने इरादे भी फोर्दो की दीवारों पर लिख दिये।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया कि “हमने ईरान के परमाणु दिल पर सीधा वार किया है। जब तक ईरान पीछे नहीं हटता, ये वार जारी रहेंगे।” इजरायली हमलों में जनरल मोहम्मद बाघेरी, जनरल हुसैन सलामी एवं मिसाइल कार्यक्रम प्रमुख जनरल अमीर अली हाजीजादेह मारे गये।

ईरान का पलटवार, ‘100 ड्रोन, 100 चेतावनियां

“हम चुप नहीं बैठेंगे।” ये शब्द नहीं थे, ये ईरान का गुस्सा था। 100 से अधिक ड्रोन इजरायल की ओर छोड़े गये,
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान गरजे, “इजरायल को इसका पछतावा होगा। यह युद्ध की घोषणा है और अब कोई सीमा नहीं रहेगी।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...