spot_img
spot_img
spot_img

एक “फूल’ दो “माली”, हो गया भयानक कांड… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Lohardaga : एक फूल दो माली के चक्कर में मारा गया जवान लड़का रोहित। वह अपने गांव में ही रहनेवाली एक लड़की से प्यार करता था। वह लड़की से बेइंतिहा प्यार करता था। दोनों चोरी-चोरी, चुपके-चुपके एक दूसरे से मिला जुला भी करते थे। अचानक 16 साल के रोहित को पता चला कि उसकी प्रेमिका एक अन्य लड़के से भी खूब गुटरगूं करते रहती है। उसने ऐतराज जताना शुरू कर दिया। इस कारण दोनों में अनबन हो गया। तब रोहित को बड़ा कांटा समझ उसे रास्ते से हटा देने का प्लानिंग बना ली गई। इसके बाद सोची समझी साजिश के तहत रोहित को बुला उसे मौत के घाट उतार दिया गया। उसके डेड बॉडी को एक कुएं में फेंक दिया गया। बदन में पत्थर बांध फेंका गया था, ताकि शव बाहर नहीं दिख सके।

वारदात की रात रोहित सोने अपने कमरे में चला गया था। सुबह रोहित घर से गायब मिला। उसे इधर-उधर बहुत खोजा गया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। अचानक मून्दों गांव में शोर मचा कि कुएं में एक लड़के की लाश मिली है। कई लोग मौके पर पहुंचे तो देखा गया कि डेड बॉडी रोहित की है। वह इसी गांव में रहता था। रोहित की लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। यह लोमहर्षक वारदात लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के मून्दो गांव में हुई थी। जांच में जुटी पुलिस को एक क्लू मिला। मिले क्लू के आधार पर पुलिस ने दो संदेही को पकड़ा। पूछताछ में दोनों टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। खुलासा हुआ कि एक फूल दो माली यानी एक लड़की और उसके दो प्रेमी के चक्कर में यह भयानक कांड हुआ। पहले से तय प्लानिंग के अनुसार 16 अगस्त की रात फोन कर रोहित को एक सुनसान जगह पर बुलाया गया था। यहां रोहित के आते ही उसे धर लिया गया। तेज धार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार कर उसका काम तमाम कर दिया गया। इस वारदात के बाद से लोगों का गुस्सा उबाल पर है। वहीं पुलिस भी हैरान और परेशान है।

इसे भी पढ़ें : Netarhat फील्ड फायरिंग रेंज में नहीं गूंजेगी गोलियों की तड़तड़ाहट, सीएम ने नहीं किया समय विस्तार

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, राहुल पुरवार उच्च और तकनीकि शिक्षा सचिव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...