spot_img

एक DIG, दो चेहरे, घर से मिले 7.5 करोड़ कैश और 2.5 किलो सोना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने बड़ा एक्शन लेते हुये DIG हरचरण सिंह भुल्लर को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के इल्जाम में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्हें और उनके कथित बिचौलिये कृष्णू को चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पंजाब पुलिस के रूपनगर रेंज के DIG के चंडीगढ़ स्थित आवास और फार्महाउस में छापे मारे, यहां से ₹7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोना, रॉलेक्स और रॉडो जैसी 26 लग्जरी घड़ियां, 50 से अधिक अचल संपत्तियों के दस्तावेज, कई बैंक अकाउंट और लॉकर की चाबियां, चार हथियार और 100 जिंदा गोलियां एवं फार्महाउस से महंगी 108 शराब की बोतलें, ₹5.7 लाख नकद, 17 गोलियां बरामद की है, वहीं, बिचौलिये कृष्णू के आवास से ₹21 लाख नकद एवं संदिग्ध और आपत्तिजनक दस्तावेज मिले। यह मामला फतेहगढ़ साहिब के एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख की रिश्वत से शुरू हुआ। लेकिन छापों में खुला, दौलत की वो परतें जिनमें एक अफसर की वर्दी की ईमानदारी दबकर रह गई थी। CBI ने अदालत में साफ कहा है बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच जारी है और आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े : भाजपा ने मौजूदा 21 विधायकों का टिकट छीना, डिटेल… जानें

इसे भी पढ़े : नामांकन का आखिरी दिन, बाजी जीत गये मुकेश सहनी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...