Khalari : खलारी पुलिस ने 59 पुड़िया गांजा के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। पूछताछ में उसने धंधे में संलिप्त कई अन्य लोगों के नाम का भी खुलासा किया है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन
Read More :#BJP नेता और कार्यकर्ताओं ने वॉन्टेड बदमाश को पुलिस से जबरन छुड़ाया, देखें वीडियो…
ग्रामीण एसपी के निर्देश पर अवैध नशीला पदार्थ गांजा की बिक्री और भंडारण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। जिसको लेकर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम को सूचना मिली थी कि खलारी थाना के धमधमिया बी-टाइप में एक दुकान में अवैध रूप से गांजा बेचा जाता है। पुलिस ने छापेमारी कर दुकान के मालिक को धर दबोचा। उसके पास से 59 पुड़िया गांजा बरामद किया गया, जिसका वजन 280 ग्राम है।








