spot_img
spot_img
spot_img

फोन पर डेढ़ लाख रंगदारी की डिमांड, सुनें ऑडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Daru (Hazaribagh) (Sunil Kumar): खेतीबारी कर अपना गुजारा करने वाले गरीब किसान कामेश्वर कुमार से बतौर रंगदारी डेढ़ लाख रुपये की डिमांड की गई है। उन्हें शाम 7 बजे तक चरही चौक पर डेढ़ लाख रुपये पहुंचा देने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले ने खुद को श्रीवास्तव गिरोह का आदमी बताया है। उसने कामेश्वर से कहा कि अगर जान प्यारा है तो बिना किसी को कुछ बताये डेढ़ लाख रुपये पहुंचा दो। अगर इधर-उधर या थाना-पुलिस किये तो अंजाम बहुत बुरा होगा। किसान कामेश्वर अपनी गरीबी होने की दुहाई देता रहा, पर रंगदार नहीं पिघले। डरे-सहमे किसान कामेश्वर कुमार ने हजारीबाग के दारू थाने में रपट दर्ज करा दी है। अनुसंधान में पुलिस को रंगदारी मांगने वाले रंगदार का कुछ क्लू मिल गया है। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द रंगदार को दबोच लिया जायेगा। सूत्रों का कहना है कि रंगदारी और धमकी देने वाला कोई बड़ा पेशेवर अपराधी नहीं है। संभावना है कि कामेश्वर के जान-पहचान के ही किसी शख्स ने उन्हें फोन कर हड़काया है और डेढ़ लाख रुपये की डिमांड की है। सुने वायरल ऑडियों…



इसे भी पढ़ें :ऐसा फोन कॉल आये तो दीपक बाबू की तरह अलर्ट हो जाये

इसे भी पढ़ें :बदन पर कोई कपड़ा नहीं, इस हालत में लड़की मिली जलकुंभी में

इसे भी पढ़ें :अपने जीजा को देखते ही खून खौल उठता था, क्या बोल गया खूनी साला, देखें…

इसे भी पढ़ें :खुशहाल जिंदगानी का झांसा दे बेच डाला रेड लाइट एरिया में, 14 मुक्त, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...