spot_img

कभी कॉफी शॉप में करती थीं काम, आज करोड़ों हैं उनके डांस के दीवाने

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : एक्ट्रेस नोरा फतेही का आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। जन्मदिन को लेकर फैन्‍स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। अपने डांस के दम पर नोरा ने अपने लिए एक बड़ा मुकाम बना लिया है। डांस की वजह से नोरा का हर गाना अब सुपरहिट साबित होता है। उनके डांस और स्टाइल के करोड़ों लोग दीवाने हैं। नोरा फतेही के डांस मूव्स और उनका अनोखा अंदाज फैन्स को काफी पसंद आता है। नोरा फतेही ने 2014 में फिल्म ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, अब वह फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन गई है। उनका जन्‍म कनाडा में हुआ था।

इसे भी पढ़ें :डॉक्‍टर बाप-बेटे ने की आत्‍म’हत्‍या, सुसाइड नोट में लिखा ये…

आज के खास दिन पर हम आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें

नोरा सलमान खान होस्टेड शो बिग बॉस के सीजन-9 में भी नजर आईं थी। इस शो के बाद नोरा को फेम मिला। बिग बॉस के बाद नोरा ने 2016 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी अपना दम दिखाया। बता दें कि नोरा सिर्फ एक शानदार डांसर ही नहीं, बल्कि मार्शल आर्ट्स में भी ट्रेंड है।

इसे भी पढ़ें : दुमका जेल से रिम्‍स में इलाज कराने आया कैदी फरार

गुजारा के लिए कॉफी शॉप में किया काम

जब नोरा फतेही कनाडा से भारत आईं थीं तो उनके पास सिर्फ पांच हजार रुपये थे। नोरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गुजारा करने के लिए उन्होंने कॉफी शॉप तक में काम किया। वहीं नोरा ने बतौर टेलीकॉलर लॉटरी की टिकट भी बेचीं थीं। लेकिन नोरा ने करीब 6 महीने तक ही सिर्फ वो जॉब की थी।

इसे भी पढ़ें :पिकनिक मनाने गई युवती के साथ 22 लोगों ने की दरिंदगी,  फिर…

एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी है

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा फतेही को इंग्लिश, हिंदी के साथ ही साथ अरबी बोलने भी आती है। नोरा फतेही, बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी है। 2015 में नोरा फतेही ने इससे जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया था।
करियर की बात करें तो कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस का गाना ‘नाच मेरी रानी’ रिलीज हुआ था। जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया था। इस गाने ने लोगों को थिरकने पर भी मजबूर कर दिया था। नोरा फतेही और गुरु रंधावा के इस गाने को अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। नोरा स्ट्रीट डांसर 3 डी और भारत सहित कुछ और फिल्मों में एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...