रांची : कृषि कानून के विरोध में शनिवार को रांची के बूंटी मोड़, कांटीटांड़ और नामकुम के लोवाडीह के दुर्गा सोरेन चौक पर वाम मोर्चा के विभिन्न संगठन, कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी के कार्यकर्ता ने चक्का जाम कर रास्ता रोक दिया। ये संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी रास्ता रोको कार्यक्रम को अपना समर्थन दे रहे हैं। चक्का जाम के कारण रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
इसे भी पढ़ें : दुमका जेल से रिम्स में इलाज कराने आया कैदी फरार
संगठन ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां, जन संगठन, ट्रेड यूनियन और सामाजिक संगठन पूरे राज्य में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नेशनल हाईवे पर धरना देकर 3 घंटे तक आवागमन ठप करेंगे। चक्का जाम कार्यक्रम के तहत रामगढ़ के मांडू में रांची-पटना रोड और गढ़वा में NH-75 को भी जाम किया गया।

खिजरी विधायक राजेश कच्छप सहित कांग्रेस एवं झामुमो के कई कार्यकर्ता नामकुम लोवाडीह दुर्गा सोरेन चौक पर बैठ गए।

इसे भी पढ़ें : फर्जी IAS बन कर रहा था ये सब कारनामे…












