spot_img
spot_img

खरना की पावन बेला पर CM ने कठिन तप को किया नमन…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : आस्था का सैलाब है, श्रद्धा की अनूठी धारा है और हर मन में छठी मईया के प्रति अटूट विश्वास है। कहीं घरों में खरना का प्रसाद तैयार हो रहा है, तो कहीं घाटों पर छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम रूप ले रही हैं। इसी भक्तिमय माहौल के बीच झारखंड के CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यवासियों को खरना की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने छठव्रतियों के कठिन तप, त्याग, तपस्या और समर्पण को नमन करते हुए भगवान भास्कर और छठी मईया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाये रखने की प्रार्थना की।

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव है : हेमंत सोरेन

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि छठ महापर्व महज आस्था और उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार के प्रति समर्पण और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की हमारी अद्भुत परंपरा है। उन्होंने कहा कि सूर्यदेव की आराधना के इस महापर्व में छठव्रतियों का कठिन तप, त्याग और निर्जला उपवास उनकी अटूट श्रद्धा और मजबूत संकल्प का परिचय देता है। यह पर्व हमें प्रकृति के सम्मान, अनुशासन और आपसी प्रेम का संदेश भी देता है। CM ने भगवान भास्कर और छठी मईया से प्रार्थना की कि हर परिवार में सुख-शांति बनी रहे और झारखंड समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

खरना का प्रसाद बांटता है प्रेम और अपनत्व का संदेश : कल्पना सोरेन

विधायक कल्पना सोरेन ने भी खरना के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खरना का अनुष्ठान सादगी, पवित्रता और समर्पण का प्रतीक है। यह हमें मिल-जुलकर खुशियां बांटने और परिवार के साथ रिश्तों की मिठास को महसूस करने का संदेश देता है। उन्होंने कठिन नियमों और पूरी निष्ठा के साथ छठ व्रत करने वाली माताओं और बहनों की श्रद्धा को नमन किया। कल्पना सोरेन ने छठी मईया और भगवान सूर्य से कामना की कि झारखंड के हर घर में खुशहाली का उजाला फैले। सभी राज्यवासी स्वस्थ रहें और उनके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...