spot_img
spot_img

झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर CM ने दी इतने करोड़ की सौगात… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शनिवार को धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस (25वीं वर्षगांठ) पर भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में गवर्नर संतोष कुमार गंगवार और CM हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये। सरकार ने इस मौके पर 8,799 करोड़ रुपये की 1087 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जिनमें 4,324 करोड़ की 878 योजनाओं का उद्घाटन और 4,475 करोड़ की 209 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। CM ने कहा कि “विकसित देश तभी बनेगा जब राज्य और गांव विकसित होंगे।” झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, पर्यटन, खेल और श्रमशक्ति के कारण भारत की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है। राज्य तेजी से बदल रहा है और अब अग्रणी राज्यों की कतार में शामिल होने को तैयार है। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने और शिक्षा–स्वास्थ्य में नये आयाम जोड़ने पर लगातार काम कर रही है। CM हेमंत सोरेन ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुये कहा कि उनकी अनुपस्थिति आज गहराई से महसूस होती है। समारोह में राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और झारखंड की 25 वर्षों की यात्रा पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। हजारों लोग, कई मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...