Kohramlive : बॉलीवुड के ही-मैन, लाखों दिलों की धड़कन, और सादगी की मिसाल धर्मेंद्र आज होते तो अपनी 90वीं जयंती मना रहे होते। बीते 24 नवंबर को वे दुनिया को अलविदा कह गये। लेकिन उनकी हंसी, उनकी शरारतें, उनकी गर्मजोशी, आज भी करोड़ों दिलों में धड़कती हैं। इसी खास मौके पर उनकी पत्नी और सिनेमा की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने एक ऐसा भावुक संदेश लिखा कि पढ़कर दिल पिघल जाये। हेमा ने दो अनमोल पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुये लिखा कि “धरम जी, जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो, आपको गये दो हफ्ते से ज्यादा हो गये हैं। जब आप अचानक मुझे छोड़कर चले गये, मेरा दिल बिखर गया था, अब धीरे-धीरे उन टुकड़ों को जोड़ रही हूं।” हेमा मालिनी ने लिखा कि “हमारे साथ बिताये सारे प्यारे पल, हमारी हंसी, हमारी यादें, कभी मिट नहीं सकतीं। उन्हें बार-बार जीना मुझे सुकून देता है।” उनकी यह पंक्ति पढ़कर पूरा सोशल मीडिया भावुक हो गया, “भगवान का शुक्र है कि उन्होंने हमें इतने सुंदर साल साथ बिताने दिये, दो प्यारी बेटियां दीं और ढेर सारी यादें, जो हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी।” हेमा ने अंत में अपने जीवनसाथी के लिये दुआ मांगी, “आप जहां भी हों, भगवान आपको ढेर सारी शांति और खुशी दें। आप अपनी नेकी, विनम्रता और इंसानियत से इसके पूरे हकदार हैं, जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे धरम जी…”
Dharam ji
Happy birthday my dear heart❤️
More than two weeks have passed since you left me heartbroken, slowly gathering up the pieces and trying to reconstruct my life, knowing that you will always be with me in spirit. The joyful memories of our life together can never be… pic.twitter.com/zY3QBJN0YE— Hema Malini (@dreamgirlhema) December 8, 2025
इसे भी पढ़ें : टाटा स्टील UISL के इस हस्ती का निधन…






