Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर CM हेमंत सोरेन और उनकी विधायक धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने चेशायर होम के आंगन तक पहुंची और वहां गुरुजी को याद करते हुये भावुक हुये CM हेमंत सोरेन दिव्यांग बच्चों के बीच बैठ कहा कि यह हमारे जीवन का पहला अवसर है, जब हम बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जयंती उनके बिना मना रहे हैं। गुरुजी का संघर्ष, त्याग और बलिदान हमें आज भी रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा कि गुरुजी हमेशा कमजोर, पिछड़े और आदिवासी समाज के उत्थान के लिये समर्पित रहे और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
दिल से दिल की बात
CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने चेशायर होम में रह रहे दिव्यांग बच्चों से आत्मीय बातचीत की, उनके सपनों को सुना, उनकी हंसी में उम्मीद तलाशी और कुछ पल उनके साथ बिताये। इस मौके पर बच्चों के बीच कंबल और आवश्यक सामग्रियों का वितरण भी किया गया। CM ने कहा कि चेशायर होम से मेरा गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। यहां के सदस्य त्याग और समर्पण से सेवा कर रहे हैं। इन बच्चों की प्रतिभा देखकर लगता है कि इनकी शक्ति और आत्मविश्वास किसी से कम नहीं। उन्होंने संस्था की व्यवस्था और देखरेख की खुलकर सराहना की। CM ने चेशायर होम को हरसंभव सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि दिव्यांगजन कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनायें दीं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी बच्चों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया और संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…
इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…
इसे भी पढ़ें : रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का नया ‘टर्न’, अब ऑप्शन चुनेंगे छात्र…






