kohramlive desk : Covid-19 का नया वेरिएंट B.1.1529 इसी हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे शुक्रवार को ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ यानी चिंताजनक बताया है। इसे ‘Omicron’ नाम दिया गया है। इसे कोरोना के बाकी वेरिएंट से ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट Omicron सामने आने से दुनियाभर में दहशत फैल गई है। दुनिया के कई देश अलर्ट पर हैं। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इन नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि भारत आने वाले यात्रियों को पिछले 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में सूचना देनी होगी। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि यात्रा से पहले ही यात्री एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट को अपलोड करेंगे।
इसके अलावा केंद्र सरकार ने ऐसे 12 देशों की लिस्ट भी जारी की है, जहां से भारत आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त उपाय किए गए हैं। इनमें यूके समेत यूरोपीय यूनियन के सभी देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राज़ील, बांग्लादेश, बोत्सावाना, चीन, मॉरिशियस, न्यूज़ीलैंड, ज़िंबाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल शामिल हैं। इन देशों से आने वालों को एयरपोर्ट पर भी कोरोना टेस्ट कराना होगा।
इसे भी पढ़ें : जीत से 9 विकेट दूर टीम इंडिया, अय्यर ने रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें : UPTET 2021 की परीक्षा हुई रद्द, SOCIAL MEDIA पर वायरल हुआ पेपर, देखें…
इसे भी पढ़ें : भारतीय वायु सेना में निकली बंपर वैकेंसी, जानें कब तक करना है आवेदन
इसे भी पढ़ें : श्मशान जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर
इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर युवक को उतारा मौत के घाट, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें : द. अफ्रीका से भारत आए 2 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान के इन दो दिग्गजों का अश्विन ने तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें : Jio phone next Unboxing : यह फीचर्स बनाते हैं इसे बेहद खास
इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी में 1130 पदों पर होगी बहाली, जानें पूरी डिटेल
इसे भी पढ़ें : बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर वैकेंसी, ऐसे होगा चयन
इसे भी पढ़ें : 10वीं पास बिना पा सकते हैं नौकरी, ऐसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : होम गार्ड कॉन्स्टेबल में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन














