Giridih (Jagannath Mandal) : बेंगाबाद के मोतीलेदा के बनगावा जंगल में गुरूवार को हाथियों का एक बड़ा झुंड धमक पड़ा। इस झुंड में लगभग 2 दर्जन से ज्यादा छोटे-बड़े हाथी थे। हाथियों के एक साथ चिंघाड़ने और चलने की आवाज दिल को दहलाने वाली थी। वहीं यह झुंड खेत में लगे फसलों को रौंदता चला गया। वहीं कई लोगों के फसलों को चट कर गया। हाथियों के झुंड को देखने के लिए आसपास के गावों के लोग भी पहुंच गये। एक साथ इतने हाथियों को देख मोतीलेदा और आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। लोगों को यह डर सता रहा है कि हाथियों का यह झुंड अगर गांव में घुस गया तो उनके घरों को भी तोड़-फोड़ देगा। उन्हें अपने जान की भी चिंता सता रही है। हालांकि जंगल में हाथियों के पहुंचने की सूचना वन विभाग तक पहुंचा दी गई है।
इसे भी पढ़ें :सरकार की रहमत क्या बरसी, बच गई 2 बच्चियां, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :बाल संरक्षण में बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता जरूरी : राजेश्वरी बी
इसे भी पढ़ें :पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन, लौंडा नाच के लिए थे मशहूर
इसे भी पढ़ें :ब्रिटेन की महारानी की तबीयत बिगड़ी, PM लिज ट्रस ने ट्वीट कर कही ये बात
इसे भी पढ़ें :सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन, लौंडा नाच के लिए थे मशहूर












