Kohramlive : खुद को House Wife बताने वाली 56 साल की महिला निकली सिंडिकेट संचालिका। वह घर में ही गैरकानूनी तरीके से ब्लैक मनी को व्हाइट में बदलाने का धंधा कर रही थी। हाल ही में उसे 176 अरब रुपये से अधिक के मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ 8 और लोग पकड़े गए हैं। मामला हांगकांग का है। अधिकारियों ने घटनास्थल से रुपये गिनने की कई मशीन, बैंक कार्ड और सीक्रेट दस्तावेजों के साथ-साथ 30 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। मामले में CID के प्रमुख ने बुधवार को कहा कि ये अब तक का सबसे बड़ा मनी लांड्रिंग केस है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, पिछले 114 सालों में यह अब तक का सबसे बड़ा मनी लांड्रिंग केस हो सकता है।

सिंडिकेट ने स्थापित की 11 शेल कंपनियां
सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुलासा किया कि जांच विभाग के अनुसार, सिंडिकेट ने 11 शेल कंपनियां स्थापित की थीं। इन्होंने दर्जनों व्यावसायिक और व्यक्तिगत बैंक खाते खोलने के लिए कई लोगों को इनाम देने का लालच दिया था। बाद में उनके खातों का उपयोग ब्लैक मनी को ठिकाने लगाने के लिए किया गया। जनवरी 2020 और दिसंबर 2022 के बीच 7,600 से अधिक बार लेनदेन किया गया था। इस दौरान 487 अरब रुपये इधर से उधर किए गए।
इसे भी पढ़ें : रोजगार की बहार : आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे PM मोदी
इसे भी पढ़ें : झरिया की बमबाजी और गोलीबारी में मारा गया निरंजन… देखें
इसे भी पढ़ें : एग्जाम हॉल में टीचर को मा*रा छूरा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्र का बड़ा फैसला : 1 अप्रैल से ये गाड़ियां हो जायेंगी कबाड़
इसे भी पढ़ें : बम और गोली के धमाकों से थर्राया धनबाद… देखें
इसे भी पढ़ें : पलामू में मुठभेड़… देखें
इसे भी पढ़ें : Maliwal Dragged by car: महिला आयोग की अध्यक्ष भी महफूज नहीं, कार चालक ने घसीटा… देखें












