spot_img

OMG! रांची का पारा इतना कम, कंपकंपा रहा झारखंड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड की गिरफ्त में है। ठिठुरन ऐसी कि सुबह-शाम ही नहीं, दिन में भी सिहरन महसूस हो रही है। राजधानी रांची में 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम का सबसे ठंडा संकेत। हालात यह हैं कि राज्य के आठ जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। रांची के अलावा डाल्टनगंज, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, चाईबासा और लातेहार में भी रातें कंपकंपा देने वाली रहीं। अस्पतालों में ठंड से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं सुबह की धुंध ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थाम दी है।

चिंता की बड़ी वजह अधिकतम तापमान में तेज गिरावट है। हजारीबाग में दिन का पारा 15.8 डिग्री तक सिमट गया यानि धूप भी राहत नहीं दे पा रही। कोडरमा, डाल्टनगंज, लोहरदगा और लातेहार समेत पांच जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों पर इसका खास असर दिख रहा है। इधर, मौसम केंद्र रांची के मुताबिक 16 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। देवघर में विजिबिलिटी 200 मीटर और जमशेदपुर में 300 मीटर तक सिमट गई।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...

शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...

MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…

Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...

बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…

Deoghar : देवघर के करौं प्रखंड में मनरेगा योजना...