Kohramlive desk: केरल के मलाप्पुरम में एक चौंकाने वाली घटना हुई। यहां एक 12वीं क्लास की छात्रा ने Youtube में वीडियो देख खुद की डिलिवरी कर डाली। इतना ही नहीं बच्चे को जन्म देने के बाद उसने गर्भनाल को भी काट दिया। अचंभित करने वाली बात यह रही कि 17 साल की इस लड़की के घरवालों को इस बात की भनक तक नहीं लगी। बच्चे की रोने की आवाज जब कमरे से बाहर सुनाई दी, तब यह राज खुला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी गई।
वहीं, आरोपी कथित प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज करके मां और बच्ची को मंजेरी के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों स्वस्थ्य हैं। पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है। पुलिस इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है। युवक को पॉस्को एक्ट और आईपीसी की धारा-376 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि मामला जिले के कोट्टाकल थाना क्षेत्र का है। लड़की ने 20 अक्तूबर को अपने घर में ही YouTube देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि उसने प्रसव के दौरान कोई बाहरी मदद नहीं ली है। लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्तूबर को तब हुई जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। माता-पिता दोनों दृष्टिबाधित हैं, इसलिए उन्हें बच्ची के गर्भवती होने का पता नहीं चला। लड़की और 21 साल के युवक के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की शादी करने की योजना थी।
इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में लॉ एंड ऑर्डर बनाएं रखें : नीरज सिन्हा
इसे भी पढ़ें : अबोध बेटी और मां की लाशें मिली फांसी पर झूलती हालत में
इसे भी पढ़ें : थाना में पहली बार ऐसी वारदात… देखें…




