spot_img

IOC ने इंडिया में लॉन्च किया ओलंपिक वैल्यू शिक्षा कार्यक्रम, नीता अंबानी ने कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्य नीता अंबानी ने कहा कि देश में ओलंपिक आंदोलन को और मज़बूत किया जाएगा। अंबानी ने ओडिशा में आईओसी द्वारा भारत के पहले ‘ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम’(ओवीईपी) के लॉन्च पर कहा कि ओलंपिक की मूल भावना के अनुरूप यह कार्यक्रम शिक्षा और खेल की दोहरी शक्तियों को साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक समिति ने यह शिक्षा कार्यक्रम युवाओं को उत्कृष्टता, सम्मान और दोस्ती के ओलंपिक मूल्यों से परिचित कराने के लिए तैयार किया है। मूल्य-आधारित इस पाठ्यक्रम को मुंबई में प्रस्तावित आईओसी 2023 सत्र से पहले शुरू किया जा रहा है।

नीता अंबानी ने शिक्षा कार्यक्रम के बारे में कही ये बात 

नीता अंबानी ने इस शिक्षा कार्यक्रम के बारे में कहा,“ भारत महान अवसरों और अनंत संभावनाओं का देश है। हमारे स्कूलों में 25 करोड़ से अधिक बच्चे हैं, जिनमें प्रतिभा और क्षमता है। वे कल के चैंपियन हैं, हमारे देश का भविष्य हैं।”
उन्होंने कहा,“ दुनिया में बहुत कम बच्चे ही ओलंपियन बन पाते हैं, लेकिन हर बच्चे को ओलंपिक के आदर्शों से अवगत कराया जा सकता है। यही ओवीईपी का मिशन है और यही इसे भारत के लिए एक बड़ा अवसर बनाता है। ऐसे में जब हम अगले साल मुंबई में आईओसी सत्र 2023 की मेजबानी की तैयारी कर रहे हैं, मैं आशा करती हूं कि देश में ओलंपिक आंदोलन और मजबूत होगा। ”

ओवीईपी को ओडिशा की स्कूली शिक्षा प्रणाली में एकीकृत किया जाएगा। कार्यक्रम को स्कूल और जन शिक्षा विभाग, उड़ीसा सरकार और अभिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट की साझेदारी में विकसित किया जा रहा है। नीता अंबानी ने भारत के ओलंपिक सपने के समर्थन और ज़मीनी स्तर पर विकास के लिए उड़ीसा सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा,“नवीन पटनायक के दूरदर्शी नेतृत्व में ओडिशा, भारत की खेल महत्वाकांक्षाओं का केंद्र बन गया है। राज्य सक्रिय रूप से खेल के लिए एक समग्र इकोसिस्टम बना रहा है, जो हमारे युवा एथलीटों को उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। ” ओवीईपी-आधारित परियोजनाएं और गतिविधियां, खराब जीवन शैली, एकाग्रता की कमी और किशोरों के स्कूल छोड़ने जैसी वैश्विक चुनौतियों के समाधान में मदद करती हैं। प्रोग्राम के संसाधनों और टूलकिट को ऐसे डिजाइन किया गया है कि युवा, शारीरिक गतिविधि का आनंद लेने के साथ मानसिक शक्ति भी हासिल करें। कार्यक्रम का लक्ष्य, पहले वर्ष में भुवनेश्वर और राउरकेला के 90 स्कूलों में नामांकित 32,000 बच्चों तक पहुंचना है और एक बार पूरी तरह शुरू होने के बाद, इसे लगभग 70 लाख बच्चों तक पहुंचाया जाएगा।

Read More : “सईया जी दिल्ली जाये ना देबो”… धमाल मचा रहा Akshara Singh का यह गाना, देखें वीडियो

Read More :  ईडी ने विशाल चौधरी को लिया हिरासत में, 6 करोड़ से ज्‍यादा कैश मिलने की खबर

Read More : कम बिजली खर्च कर चलाएं AC, बस इस डिवाइस की है जरूरत

Read More : इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ इंडियन मार्केट में जल्द वापस होगा ये Brand

Read More : शादीशुदा महिला से इश्‍क के चक्‍कर में मारा गया ठेकेदार, देखें…

Read More : गैंगस्‍टर थापा आर्म्‍स एक्‍ट में, मटकाबाज आनंद गांजा-चरस बेचने में गया जेल… देखें वीडियो

Read More : सिलेबस पूरा नहीं, निकल गया एग्‍जाम का डेट, जोरदार हंगामा, देखें…

Read More : हाजत में मिली मंत्री की डेड बॉडी, ग्रामीणों का गुस्‍सा उबाल पर… देखें

Read More : पूजा मैडम उगल रही राज ! ईडी ने रांची में 6 और बिहार के कई ठिकानों पर मारा रेड

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...