Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 11 और 12 अप्रैल 2026 को दुबई के प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा में प्रस्तावित ओलचिकी शताब्दी समारोह को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ओलचिकी लिपि में अनूदित झारखंड का मानचित्र भेंट किया। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष चुन्नियान मुर्मु, ट्रेजरर अंता आलोक बास्के और सदस्य डॉ. डुमनी माई मुर्मु मौजूद रहे। यह आयोजन ओलचिकी लिपि और आदिवासी सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।












