kohramlive desk : ओला ग्राहको के इंतजार की घड़ी खत्म। अब उन्हें बाजार में 15 दिसंबर से ओला स्कूटर मिलने लगेगा। भारत में लॉन्च के बाद ही इसे दमदार रिस्पांस मिला था। करीब 4 महीने इंतजार के बाद अब ग्राहकों को इसकी डिलेवरी मिलने वाली है। ओला इलेक्ट्रिक के CEO भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया है कि नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 15 दिसंबर 2021 से ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएंगे। कंपनी ने पहले 25 अक्टूबर से और बाद में 25 नवंबर से इसकी डिलेवरी शुरू करने की बात कही थी। ओला S1 के लिए शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये है, जो S1 प्रो के लिए 1.30 लाख रुपये तक जाती है।
एक चार्ज में 180 किमी तक चलाया जा सकता है
ओला इलेक्ट्रिक ने इस स्कूटर को दो वेरिएंट्स – S1 और S1 प्रो में पेश किया है। इनमें जहां S1 2.98 किलोवाट बैटरी पैक के साथ आया है, वहीं S1 प्रो को 3.97 किलोवाट बैटरी पैक से लैस किया गया है। S1 को एक बार फुल चार्ज करने पर 120 किमी तक चलाया जा सकता है और S1 प्रो के एक चार्ज में 180 किमी तक चलाया जा सकता है। इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत अलग-अलग राज्यों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के हिसाब से कम होती है।
दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन निर्माता प्लांट
इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का उत्पादन ओला इलेक्ट्रिक के तमिलनाडु में चेन्नई के नज़दीक स्थित प्लांट में किया जा रहा है. कंपनी ने इसी परिसर में नया हाइपरचार्जर स्थापित किया है. कुछ समय पहले ओला इलेक्ट्रिक ने वादा किया है कि देशभर के 400 शहरों में 1 लाख से ज़्यादा जगहों और टचपॉइंट्स पर हाइपरचार्जर ग्राहकों की सुविधा के लिए लगाए जाएंगे। बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक का यह प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन निर्माता प्लांट बनने जा रहा है और फिलहाल इसकी बागडोर पूरी तरह महिलाओं ने संभाल रखी है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : : #TEJASHWIYADAV ने राजश्री संग की सगाई, देखें फोटो
इसे भी पढ़ें : किसान का आंदोलन स्थगित, जानिये किसान संगठनों ने क्या कहा
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : नहीं रहे CDS BIPIN RAWAT, हेलिकॉप्टर क्रैश में गई जान
इसे भी पढ़ें : सेना का MI-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश में अब तक 11 शव बरामद
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कुन्नूर में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS BIPIN RAWAT भी थे सवार…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :छात्र के पेट का अल्ट्रासाउंड देखते ही डॉक्टरों के उड़े होश, बाप रे ये क्या…
इसे भी पढ़ें : इस बैंक से 10 हजार से अधिक निकालने पर RBI ने लगाई रोक, जानें कारण
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कुन्नूर में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS BIPIN RAWAT भी थे सवार…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दूल्हा बनेंगे लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव, ये बनेगी दुल्हन
इसे भी पढ़ें : नशे का बड़का सौदागर निकली…, घर से मिला 500 करोड़ का ड्रग्स… देखें…
इसे भी पढ़ें : टैंक के गोले पर गिरा और देखिए क्या हो गया हाल…
इसे भी पढ़ें : बीच सड़क पर युवती ने लड़के पर कर दी थप्पड़ की बारिश, वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : 11वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, सुसाइड नोट पढ़ उड़े होश








