कोहराम लाइव डेस्क : “पधारो म्हारे देश” बोलकर बुलाता है खूबसूरत Rajasthan। अगर आप भी कहीं घुमने का बना रहें प्लान तो एक बार जरुर जाएं Rajasthan।
Rajasthan में सिर्फ रेगिस्तान ही नहीं, हैं कई खूबसूरत जगह
Rajasthan की खूबसूरती अतुल्य है, इसका कोई मेल नहीं। हां, यहां रेगिस्तान है लेकिन, यहां झीलों का शहर उदयपुर भी है जो अपनी खूबसूरती किसी के द्वारा बताए जाने का मोहताज नहीं। इसके अलावा यहां पिंक सिटी जयपुर भी अपनी सुंदरता बयान करता है। तो वहीं जयपुर के पास ही सांभर नाम की एक झील है।
राजस्थान, एक बेहद ही सभ्य और खूबसूरत राज्य है। ये राज्य हमेशा सबको “पधारो म्हारे देश” के नारे के साथ अपनी खूबसूरती दिखाने के लिए न्यौता देता है। आदर-सत्कार और परंपराओं को मानने वाले इस राज्य को देखना दुनिया भर के पर्यटक आते हैं।
इसे भी पढ़ें :Weight करें कम, बिना चावल छोड़े #RiceLovers
सांभर झील की खास बातें
सांभर झील समुद्र तल से 1,200 फुट की ऊंचाई पर है। यहां तीन नदियांं आकर गिरती है। इस झील की दिलचस्प बात ये है कि इससे बड़े पैमाने पर नमक का उत्पादन किया जाता है।
असुर राज वृषपर्वा का साम्राज्य था यहां
पौराणिक मान्यताएं महाभारत के अनुसार सांभर झील वाला क्षेत्र असुर राज वृषपर्वा के साम्राज्य का एक हिस्सा था और यहां असुरों के कुलगुरु शुक्राचार्य रहते थे। इसी जगह पर शुक्राचार्य की बेटी देवयानी का विवाह नरेश ययाति के साथ हुआ था।
सांबर झील को वरदान बन गया अभिशाप
अवेध बोरवेल के खिलाफ और पक्षियों को नुकसान ना पहुंचे इसलिए नरेश कादयान ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करी है। एक हिंदू मान्यता के की मुताबिक, चौहान राजपूतों की रक्षक शाकम्भरी देवी ने यहां के एक वन को कीमती धातुओं के मैदान में बदल दिया था। लोग इस प्रॉपर्टी को लेकर होने वाले झगड़ों से परेशान हो गए और सांभर झील को एक वरदान की जगह अभिषाप समझने लगे। इतना ही नहीं, लोगों का कहना है कि उन्होंने देवी से अपना वरदान वापस लेने की प्रार्थना की तो देवी ने सारी चांदी को नमक में बदल दिया। यहां एक मंदिर भी है जो शाकंभरी देवी को समर्पित है।
इसे भी पढ़ें :Kartik माह में नदी में स्नान और विष्णु की पूजा करना होता है शुभ
बॉलीवुड की है खास पसंद
राजस्थान की सांभर झील पर्यटकों के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों को भी खूब पसंद आ रही है। फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी की सुपर हिट फिल्म ‘पीके’ के कुछ सीन यहां फिल्माए गए थे। कहा जाता है कि फिल्म ‘पीके’ में आमिर ख़ान का नग्न पोस्टर वाला सीन इसी झील के पास के ही एक रेलवे ट्रैक पर फ़िल्माया गया था। इसके अलावा राकेश ओमप्रकाश की ‘दिल्ली 6’, संजयलीला भंसाली की ‘रामलीला’ और संजय दत्त पर फिल्माई गई फिल्म ‘शेर’ जैसी अन्य फिल्में भी इसी जगह फिल्माई गई थी।
इसे भी पढ़ें :बैग बनाते-बनाते खड़ी कर दी सालाना 200 करोड़ टर्नओवर की कंपनी
‘जोधा अकबर’, ‘द्रोणा’ और ‘वीर’ की Fight Scene यहां हुई शूट
झील के पास की जमीन का एक बड़ा हिस्सा सूखा है। इस हिस्से का फायदा फिल्म निर्माताओं को होता है, क्योंकि वो यहां अपनी फिल्म के लड़ाई के सीन शूट कर सकते हैं। शाकम्भरी माता मंदिर के पास खुले मैदान में ‘जोधा अकबर’, ‘द्रोणा’ और ‘वीर’ जैसी कई बॉलीवुड की फिल्मों के लड़ाई वाले सीन शूट किए हैं। इसके अलावा फिल्म रामलीला के भी कुछ सीन देवयानी मंदिर के पास फिल्माए गए थे। सांभर झील जाने का सही समय अक्टूबर से मार्च तक के महीने हैं। क्योंकि राजस्थान एक गर्म वातावरण वाला राज्य है, इसलिए मई, जून का समय यहां घूमने के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इसके अलावा, जुलाई से सितंबर में भी जाने का कोई लाभ नहीं, क्योंकि ये मानसून का मौसम होता है और बरसात में आपको नमक की खेती देखने को नहीं मिलेगी।
इसे भी पढ़ें :# Halloween : बेटी की डिमांड पर बना दिया 50 फीट ऊंचा पानी का जहाज
इसे भी पढ़ें :# Sweets @9K : क्या आपने खाई है 9000 रुपये किलो की मिठाई…












