बाप रे… सात बसें, तीन कारें जब आपस में टकराई तो बिछ गईं ला’शें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Mathura : यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के मौत ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली। सुबह करीब 3:30 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुये भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। शून्य दृश्यता के बीच एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 100 से ज्यादा यात्री घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई। बसों में सवार यात्रियों के लिए वह पल किसी भयावह सपने से कम नहीं था—चारों ओर आग, धुआं और चीख-पुकार।

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। घायलों को मथुरा जिला अस्पताल, वृंदावन के 100 शैय्या अस्पताल और गंभीर रूप से घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे में बचे लोग सदमे में हैं। कानपुर के अमन यादव ने बताया कि वे बांके बिहारी मंदिर दर्शन जा रहे थे, तभी कोहरे में अचानक टक्कर हो गई। वहीं हमीरपुर की नसीमा ने कहा कि उनकी बस में आग लग गई, किसी तरह जान बची लेकिन पति गंभीर रूप से घायल हो गये। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार चार शवों की पहचान हो चुकी है, अन्य की शिनाख्त का प्रयास जारी है। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि घने कोहरे में तेज रफ्तार और लापरवाही किस कदर जानलेवा साबित हो सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...