spot_img
spot_img
spot_img

हे भगवान, ज*लती चिता में जल गया कोई और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सजी चिता जल रही थी, वहां से सभी लोग निकल चुके थे, तभी एक शख्स पुल से नीचे जलती चिता में गिर गया। जबतक लोग जुटते और उन्हें बचाते, देर हो गई। शख्स वकील प्रसाद के शरीर का आधा हिस्सा जल चुका था। उन्हें बचाया नहीं जा सका। काल के गाल में समा गये वकील प्रसाद के भतीजे ने मीडिया को बताया कि वो अपनी पत्नी के लिये दवा लेकर लौट रहे थे, तभी पुल पर गड्ढे में उनकी बाइक उछली और चाचा सीधे 11 फीट नीचे जलती चिता पर गिर गये। नीचे चिता के पास कोई नहीं था, जिसके चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका। करीब 20 मिनट तक वो चिता के साथ जलते रहे। उनका आधा शरीर जल गया। कुछ देर बाद जब उन्हें बाहर निकाला गया तो उनकी जान जा चुकी थी। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। चौंकाने और हैरत भरी यह हादसा गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा स्थित पुल नंबर 10 के पास हुई। मृतक वकील प्रसाद लालबेगी गांव के रहनेवाले थे। इस हादसे में भतीजा शिवम कुमार प्रसाद बेतरह जख्मी हो गये। उन्हें बेहतर इलाज की खातिर गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

घटना के बारे में बताया गया कि वकील प्रसाद की पत्नी हृदय रोगी है। चाचा-भतीजा दवा लेने बाइक से गये थे। भतीजा बाइक चला रहा था। चाचा पीछे बैठे हुये थे। पुल पर बाइक जैसे ही एक गड्ढे में गई, भतीजा का बैलेंस बिगड़ गया। गड्ढे के झटके से वकील प्रसाद पुल के नीचे गिर गये। वहीं, भतीजा बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। हादसे के बाद आसपास से जुटे कुछ लोगों ने इस बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने मृतक चाचा के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें :पोटका में सौगातों की बारिश, क्या बोले CM चंपई… जानें

इसे भी पढ़ें :लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का होगा ऐलान… जानें कब

इसे भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती… देखें

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को झटका, अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी…

इसे भी पढ़ें :पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का दाम…

इसे भी पढ़ें :किस पार्टी को कितना मिला चंदा… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :अंबा प्रसाद के घर 35 लाख कैश मिलेः ED॥ कोई कैश नहीं मिला, एक गाड़ी छोड़ मेरे नाम कुछ नहींः अंबा

इसे भी पढ़ें :“क्यों नहीं, एक ही बार सबको बुलाकर चीप देता”… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...