spot_img

अफसरों ने किया श्रमदान, पौधरोपण कर दिया Clean-n-Green का संदेश

Date:

spot_img
spot_img
  • सूडा निदेशक, रांची के उपायुक्त, डीडीसी ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • गंगा उत्सव 2020 कार्यक्रम शुरू, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

रांची :  राजधानी रांची के रुक्का डैम में अफसरों ने दिया Clean-n-Green का संदेश। पौधरोपण किया और स्वच्छता अभियान चलाया। अवसर था गंगा उत्सव 2020 कार्यक्रम के शुभारंभ का। मौके पर मौजूद सूडा के निदेशक अमित कुमार, रांची के उपायुक्त छवि रंजन, उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल, एसडीएम समीरा एस सहित अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों ने श्रमदान कर डैम के किनारे पर फैले कचरे की साफ- सफाई की। इसके साथ ही गंगा उत्सव का शुभारंभ किया गया। सभी पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर Clean-n-Green का संदेश भी दिया।

नमामि गंगे मिशन के तहत Clean-n-Green अभियान

रुक्का डैम में नमामि गंगे मिशन के तहत Clean-n-Green अभियान शुरू किया गया। निदेशक सूडा और उपायुक्त की अगुवाई में श्रमदान शुरू किया गया। डैम के आस-पास की साफ- सफाई की गई। सभी ने पौधे भी लगाए।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने कहा, डैम या जलस्रोतों की सफाई के लिए खुद को जागरुक रखना होगा। गंगा उत्सव जैसे कार्यक्रम आम लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए होती है और हमें अपने अलावा दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चहिए।

इसे भी पढ़ें : Fire@Rims : ब्वॉयज हॉस्टल में लगी आग, छात्र झुलसा

पिकनिक मनाने वाले डस्टबिन बैग भी साथ लाएं

उपायुक्त ने कहा कि, सभी लोग याद रखें कि यहां किसी भी तरह का प्लास्टिक कचरा कम से कम नहीं दिखना चाहिए। रांचीवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा, जो भी लोग डैम के आसपास या किनारों पर पिकनिक मनाने के लिए आते हैं, वे कृपया अपने साथ डस्टबिन बैग अवश्य लाएं और सभी कचरा जमा कर अपने साथ ले जाएं। डैम के किनारे जहां-तहां कचरा नहीं फेंकें। इससे देशभर में यह संदेश जाएगा कि रांची के लोग स्वच्छता के प्रति जागरुक हैं और अपने शहर को स्वच्छ रखते हैं।

स्वच्छता की शपथ ली गई

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गंगा की सफाई और स्वच्छता की शपथ ली। साथ ही, कभी भी जलस्रोत के किनारे कचरा नहीं फैलाने और साल में 100 घंटे अपने आसपास के जलस्रोतों की सफाई के लिए दान करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, डीएफओ, एसडीएम, अपर समाहर्ता सहित करमा पंचायत और ओरमांझी प्रखंड के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में दरिंदगी, Gang Rape के बाद नाबालिग को पहाड़ी से…

इसे भी पढ़ें :

अगले चार रोज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश कब… जानें

Ranchi : दीपावली पर राजधानी रांची का मौसम खुशगवार...

महंगे हुये पटाखे, किसका-कितना दाम… जानें

Ranchi : दिवाली की रोशनी के बीच इस बार...

रांची में रहस्यमय ढंग से लापता मासूम की मिली ला’श…

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा में एक मासूम...

सोशल मीडिया LIVE के दौरान छलका दर्द, फिर दे दी जान…

Ranchi : कभी अपने समाज के हक की आवाज...

घर की चौखट से एशिया के मंच तक पहुंच गोल्ड झटकी पूनम मिश्रा…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : कहते हैं, सपने देखने की कोई उम्र...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगले चार रोज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश कब… जानें

Ranchi : दीपावली पर राजधानी रांची का मौसम खुशगवार...

महंगे हुये पटाखे, किसका-कितना दाम… जानें

Ranchi : दिवाली की रोशनी के बीच इस बार...

रांची में रहस्यमय ढंग से लापता मासूम की मिली ला’श…

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा में एक मासूम...

सोशल मीडिया LIVE के दौरान छलका दर्द, फिर दे दी जान…

Ranchi : कभी अपने समाज के हक की आवाज...

घर की चौखट से एशिया के मंच तक पहुंच गोल्ड झटकी पूनम मिश्रा…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : कहते हैं, सपने देखने की कोई उम्र...