spot_img
spot_img

रंगेहाथ धराये अफसर बाबू, मचा हड़कंप…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये निगरानी विभाग की टीम ने समस्तीपुर में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम को पहले से शिकायत मिली थी। मंगलवार को दलसिंहसराय स्थित उनके निजी आवास पर छापेमारी की गई, जहां वे रिश्वत लेते पकड़े गये। मौके से नकद राशि बरामद की गई है। पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि वे उजियारपुर प्रखंड का भी प्रभार संभाल रहे थे। उसी से जुड़े एक मामले में घूस की शिकायत मिली थी।

सुपौल में भी कार्रवाई

इधर सुपौल जिले के मरौना अंचल में तैनात सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया। सर्वे के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। निगरानी टीम ने जाल बिछाकर उन्हें दबोचा। हाल ही में बिहार के डिप्टी CM सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये थे। फिलहाल दोनों मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। निगरानी की इस कार्रवाई से विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Bihar News Officer caught taking bribe

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...