spot_img

ग्राहक बनकर पहुंचे अफसर, खुल गया बड़ा राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : होली से ठीक पहले रांची के हिनू इलाके में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुये नकली शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना पर चली इस कार्रवाई में तैयार अवैध शराब, सैकड़ों खाली बोतलें, ढक्कन, कार्क और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है। सहायक आयुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत विभाग को सूचना मिली थी कि ऑनलाइन ऑर्डर लेकर नकली शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद एक सब इंस्पेक्टर ग्राहक बनकर सामने आया। जैसे ही आरोपी डिलीवरी देने पहुंचे, टीम ने दबिश देकर उन्हें धर दबोचा। छापेमारी के दौरान हिनू स्थित एक मकान से महुआ आधारित अवैध शराब, पैकिंग सामग्री और उपकरण जब्त किये गये। मौके से रौनक कुमार, पवन कुमार और मुन्ना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी की बाइक और स्कूटी से शहर के अलग-अलग इलाकों में शराब की डिलीवरी करते थे। एक स्कूटी और बाइक भी जब्त की गई है। त्योहार के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुये बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा था। विभाग का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : पैरोल पर आया, पत्नी को गो’लियों से भू’न डाला…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशा मतलब खुशहाल परिवार की बर्बादी…

Garhwa : कभी-कभी कुछ बातें सीधे दिल में उतर...

‘तरंग’ ने गांव के बच्चों की आंखों में जगाई IIT-NEET की चमक…

Hazaribagh : करीब दस महीने पहले NML पकरी बरवाडीह...

दिल्ली में CM हेमंत सोरेन बोले, भविष्य गढ़ेगा झारखंड…

Delhi : झारखंड अब केवल कोयला, लौह अयस्क और खनिजों...

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...