Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : ‘‘बेशक, भाजपा सदस्यता अभियान में ग्रामीण जिला में 15 हजार का आंकड़ा पार करने वाले ही जिला मंडल के पदाधिकारी के दावेदार होंगे। सदस्यता अभियान में युवाओं, महिलाओं एवं किसानों पर खास फोकस करने को कहा गया है। लक्ष्य हासिल करने वाले को पूरा सम्मान पार्टी देगी।” यह कहना है पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार का। मौका था भाजपा ओबीसी मोर्चा के बैनर तले ओरमांझी में आयोजित संगठन महापर्व सदस्यता अभियान बैठक का। इस बैठक का संचालन मोर्चा के चतुर साहू ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री चंद्र मोहन महतो ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार रांची जिला ग्रामीण के अध्यक्ष विनय कुमार महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व उपाध्यक्ष मानकी राजेंद्र शाही, जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता संयोजक प्रीतम साहू, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश साहू, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा, मंत्री चतुर साहू आशीष साहू, अखिलेश यादव, अभिषेक कुमार चौहान, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, महामंत्री चंद्र मोहन महतो, प्रदीप साहू, अनगड़ा मोर्चा अध्यक्ष हलदर महतो, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष सुनील महतो व मोर्चा के पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।












