Bihar(Raju Prasad) : ”बेशक, देश में महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं है। गैंगरेप और हैवानियत की वारदात अब चौंकाने वाली बातें नहीं रह गई है। बच्चियों तक को नहीं बख्शा जा रहा है। मां-बाप के सामने बेटियों को उठा लिया जाता है। गैंगरेप के बाद डेड बॉडी किसी नहर या पोखर में मिलती है। राज्य में कानून-व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद नृशंस हत्या, मुजफ्फरपुर में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप और जहानाबाद में 2 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी जैसी घटना ने पूरे भारतवासियों को अंदर से झकझोर कर रख दिया है।” यह कहना है बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू का।
कांग्रेसी नेता मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, विपिन बिहारी सिन्हा, विशाल कुमार, मोहम्मद शमीम आलम, उज्ज्वल कुमार, आयुष सेठ, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, टिंकू गिरी, उदय शंकर पालित, बलिराम शर्मा एवं विनोद उपाध्याय ने साझा तौर पर कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई वारदात रूह कंपा देने वाली है। मुजफ्फरपुर में स्कूली छात्रा को रात्री में उसके माता, पिता, भाई एवं विधवा बहन के सामने से उठा कर ले जाया गया। फिर गैंगरेप करने के बाद उसका ब्रेस्ट काट दिया गया, प्राइवेट पार्ट पर चाकू से अनगिनत वार किया गया और फिर डेड बॉडी को पोखरा में फेंक दिया गया। इस वारदात से लोगों में भयानक गुस्सा है। वहीं, जहानाबाद में 2 साल की मासूम बच्ची को उठा लिया गया। दुष्कर्म जैसी संगीन वारदात को अंजाम देने के बाद जब उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा तो उसे छोड़ हैवान भाग निकले। बेतरह गंभीर बच्ची का इलाज जहानाबाद सरकारी अस्पताल में चल रहा है। कांग्रेसी नेताओं की एक टीम ने मुजफ्फरपुर एवं जहानाबाद जाकर पूरी घटना का जायजा लिया।
इसे भी पढ़ें :पुराने और दिग्गज नेता बने झारखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष… जानें
इसे भी पढ़ें :नरमी याचिका खारिज कर जज साहब ने सुना दी बड़ी सजा… जानें
इसे भी पढ़ें :अब हजारीबाग में एक डॉक्टर का मा’रकर दांत तो’ड़ा, फिर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चौंका गये हिमंता, इस दिग्गज नेता के नेतृत्व में होगा चुनाव…
इसे भी पढ़ें :महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा पूरा सम्मान, होगी थाने में पोस्टिंग : DGP
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें










