New Delhi : प्रवासी भारतीयों को भारत से जोड़ने वाली ‘ओसीआई योजना’ अब और भी स्मार्ट हो गई है। PM नरेंद्र मोदी ने नये ओसीआई पोर्टल को ‘नागरिकों के अनुकूल डिजिटल गवर्नेंस’ की दिशा में बड़ा कदम बताया है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नये ओसीआई पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि अब पंजीकरण की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली हो गई है। यह पोर्टल अब ociservices.gov.in/onlineOCI पर उपलब्ध है। अमित शाह ने कहा कि “हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ओसीआई कार्डधारकों को भारत आने या रहने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।”
OCI योजना क्या है?
2005 में शुरू हुई यह योजना उन भारतीय मूल के लोगों को ‘ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI)’ के रूप में पंजीकरण की सुविधा देती है, जिनके पूर्वज भारत के नागरिक थे। लेकिन ध्यान रहे, जिनके पूर्वज पाकिस्तान, बांग्लादेश या सरकार द्वारा प्रतिबंधित देश के नागरिक रहे हैं, वे ओसीआई कार्ड के लिये पात्र नहीं होंगे।
नये पोर्टल की विशेषतायें
- आधुनिक यूजर इंटरफेस
- मजबूत सुरक्षा प्रणाली
- त्वरित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- विश्वस्तरीय आव्रजन सुविधाएं












