Kohramlive desk : दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) सहित अन्य संस्थानों में नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप बी केपदों पर बहाली होगी। इस संदर्भ में एम्स ने नोटिफिकेशन जारी किया है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर शाम 5 बजे तक कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से जारी है। 20 नवंबर 2021को परीक्षा होगी।
AIIMS: क्वालिफकिेशन और एज लिमिट
उम्मीदवार के पास भारतीय नर्सिंग काउंसिल या राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। राज्य या भारतीय नर्सिंग परिषद के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड होना चाहिए। जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा और 50 बिस्तर वाले हॉस्पिटल में 2 साल के अनुभव के साथ राज्य या नर्सिंग काउंसिल में नर्सरी और मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड होना चाहिए।उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
AIIMS: चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा यानी नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 2021 के आधार पर होगा।उम्मीदवारों को पे बैंड-2 9300-34800 रुपये के साथ 4600 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा।
Read More : Virat Kohli के एक ट्वीट को लेकर भिड़े India-Pakistan के क्रिकेट फैंस
Read More : Virat Kohli के एक ट्वीट को लेकर भिड़े India-Pakistan के क्रिकेट फैंस
Read More : लड़की से बोला- तुमसे बहुत प्यार करते हैं, ना सुनते ही मार दी गोली, और…
Read More : कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, अजय मारू ने पीएम को दी बधाई
Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले
Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)
Read More : रिटायरमेंट के बाद भी मिलेंगे 50 हजार रुपये हर महीने, जानिए क्या है स्कीम
Read More : खुशखबरी : बिना ट्रेन टिकट कैंसल कराएं बदलें यात्रा की तारीख, जानिए कैसे












