Hazaribagh(Sunil Sahu) : कोयला खनन जगत में बेहतरीन काम कर कई तरह के पुरुस्कार झटकने वाले NTPC की NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना इतिहास रच गया। जनवरी 25 में सबसे अधिक कोयला उत्पादन और ओवरबर्डन रीमुव किया गया है, जो क्रमशः 1.64 MMT और 7.46 MCM है। इस बात का खुलासा परियोजना प्रमुख फैज तैयब ने मीडिया के सामने किया। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी, 2025 तक कुल 14.48 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कोयला उत्पादन हासिल किया गया। वहीं डिस्पैच कुल 3,854 रैक के साथ 85.02% लक्ष्य हासिल कर चुका है। फैज तैयब ने कहा अखिल भारतीय सुरक्षा पुरुस्कारों में तीसरा स्थान इस परियोजना ने हासिल किया। वहीं CSR पहलों के लिए GMF गोल्डन पेटल पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2025 से 3MMT कोयले को सड़क मार्ग से ले जाया जायेगा शेष प्रोडक्शन कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से होगी। इससे इलाकों में Pollution कम होगा और इसका लाभ सीधे इलाके में रहनेवाले लोगों को मिलेगा। फैज तैयब ने बताया कि CSR के तहत परियोजना ने अपनी शुरुआत से अबतक 862 चिकित्सा शिविर लगाये, जिसमें 83 हजार लोगों को फायदा मिला। वहीं परियोजना की सुरक्षा की कमान अब CISF के हवाले कर दी गई है। सुनें क्या बोले परियोजना प्रमुख फैज तैयब
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो








