spot_img
spot_img
spot_img

NTPC के बढ़ते कदम, केरेडारी से शुरू हुआ कोयला उत्पादन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : कोयला खनन जगत में NTPC केरेडारी कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने आज अपने खदानों से कोयले का उत्पादन शुरू किया। इस ऐतिहासिक पल के कई छोटे-बड़े अधिकारी गवाह बनें। केरेडारी खदान से कोयला उत्खनन की अधिकतम मूल्यांकित क्षमता 6 मिलियन टन प्रति वर्ष होगी। वहीं, 25 वर्षों के लिए कुल क्षमता 140 मिलियन टन कोयले का भंडार है। उद्घाटन समारोह में मौजूद हजारीबाग के SDO विद्याभूषण कुमार ने खदान से उत्खनन किये गये पहले ट्रक का ध्वजारोहण किया।

केरेडारी और चट्टी परियोजना के प्रमुख फैज तैय्यब ने NTPC से जुड़े लोगों के समर्पण भाव का बखान करते हुये कहा कि NTPC Kerandari Coal Mining Project कोयले के उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक कुंजीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना ने अपने तकनीकी सुधार और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारीपूर्ण प्रयासों के साथ राष्ट्र के सतत विकास और ऊर्जा स्वतंत्रता के लिए राष्ट्र के दृष्टिकोण के साथ मेल खाता है। NTPC का लक्ष्य भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती देने का है। केरेडारी परियोजना के प्रमुख शिव प्रसाद ने कहा कि स्थानीय गांव वालों के सहयोग के चलते यह कीर्तिमान स्थापित किया जा सका, इस पल को भूलाया नहीं जा सकता। जिला प्रशासन का सहयोग भी काबिले तारीफ है। SDO विद्याभूषण कुमार ने केरेडारी क्षेत्र के आर्थिक विकास पर उसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में अपनी आशा जताई।

समारोह में केरेडारी के अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, NTPC केरेडारी व चट्टी बरियातु के छोटे-बड़े अधिकारी, स्थानीय नेता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 20 लाख गरीब-गुर्बों को मिलेगा घर, पहला किस्त ट्रांसफर

इसे भी पढ़ें : शांक्सी वाई-8 प्लेन रनवे से फिसला, 14 लोग थे सवार…

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े बैंक में चली गो*लियां, हुआ बड़ा कांड…

इसे भी पढ़ें : बस, ट्रेन या हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं अयोध्या… जानें

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने 2500 युवाओं को दिया ऑफर लेटर, क्या बोल गये… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...