spot_img

NTPC परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC केरेडारी कोल माइंस के जन संपर्क अधिकारी मुकुल तयाल के असामयिक निधन से पूरा NTPC परिवार शोक में डूब गया। मंगलवार को सिकरी साइट कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें तीनों इकाइयों केरेडारी, चट्टी बरियातू और पकरी बरवाडीह के अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने दिवंगत मुकुल तयाल की फोटो पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा और उनके सादगीभरे स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय व्यवहार को याद किया। माहौल भावुक था, आंखें नम थीं, पर दिल में गर्व था।

इस मौके पर केडी परियोजना प्रमुख के. चंद्रशेखर, चट्टी बरियातू परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता, एजीएम एस.पी. गुप्ता, एचआर विभाग से रोहिल पाल, फैसल अहमद, अमित कुमार, जॉय मुखर्जी, बी.बी. रमेश, अशिम मिश्रा, पकरी बरवाडीह से अमित गुप्ता, पवन खंडवे, अनिरुद्ध सिंह, निकेश सिंह सहित कई अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। मुकुल तयाल अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका मुस्कुराता चेहरा, काम के प्रति समर्पण और मधुर व्यवहार सभी के दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...