spot_img
spot_img

NEET 2021 के लिए NTA ने सिलेबस कटौती की नहीं दी है आधिकारिक जानकारी, इस प्रकार दूर करें कंफ्यूजन  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से 1 अगस्त को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा – यूजी (नीट – यूजी)  होगी। एनटीए द्वारा अभी तक सिलेबस की कटौती पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसलिए विद्यार्थियों को पूरा सिलेबस पढ़ना चाहिए। विद्यार्थियों को कंफ्यूजन है कि उन्हें नीट (यूजी) की परीक्षा की तैयारी के लिए पूरे सिलेबस को पढ़ना है या सीबीएसई द्वारा संशोधित सिलेबस को। सत्र 2020-21 में कोरोना महामारी की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़े असर को देखते हुए सीबीएसई ने 30 प्रतिशत सिलेबस घटा दिया था। पिछले साल के पेपर एनालिसिस के हिसाब से 92% सवाल कॉन्सेप्चुअल आधारित थे। इसमें से अधिकतर सवाल डायरेक्ट एनसीईआरटी से पूछे गए थे। ऐसे में विद्यार्थियों को एनसीईआरटी पर विशेष ध्यान देना होगा।

Read More :सलमान के बुलावे से 2 फीट के अजीम की चमकी किस्‍मत,शादी के लिए लगी…

पूरे चेप्‍टर को न हटाकर केवल सब-टॉपिक्‍स किए गए कम

परीक्षा के एक्सपर्ट रवि गौतम बताते हैं कि सीबीएसई ने बारहवीं कक्षा के सिलेबस में से लगभग 30 प्रतिशत सिलेबस घटा दिया था, किंतु सीबीएसई ने पूरे-पूरे चैप्टर्स को हटाने के बजाय सब-टॉपिक्स को कम किया है। नीट यूजी की परीक्षा में 25 प्रतिशत एप्लीकेशन पर आधारित प्रश्‍न होते हैं। जिन्हें हल करने के लिए सभी सब-टॉपिक्स को पढ़ना जरूरी होता है।

Read More :पूर्व विधायक विष्णु भइया ICU में भर्ती, स्थिति चिंताजनक…

ध्‍यान दें तीनों विषयों के प्रमुख चेप्‍टर्स पर

केमिस्ट्री : केमिकल काइनेटिक्स, एक्विलिब्रियम, मोल कांसेप्ट, रेडॉक्स, सोलूशन्स, एटॉमिक स्ट्रक्चर, केमिकल बॉन्डिंग, एस व पी ब्लॉक एलिमेंट्स, कोआर्डिनेशन कंपाउंड्स, जनरल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, हेलाइड्स, ऑक्सीजन एंड नाइट्रोजन कंटेनिंग ऑर्गेनिक कंपाउंड्स, बायो मॉलिक्यूल्स व पॉलीमर।

बायोलॉजी : डायवर्सिटी इन लिविंग ऑर्गेनिस्म, ह्यूमन फिजियोलॉजी, रिप्रोडक्शन, जेनेटिक्स, इवोल्यूशन, बायोलॉजी इन ह्यूमन वेलफेयर, सेल एंड सेल डिवीजन व बायोटेक्नोलॉजी।

फिजिक्स : मैकेनिक्स, ऑप्टिक्स, थर्मोडायनामिक्स, करंट इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिज्म व इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन व मॉडर्न फिजिक्‍स।

Read More : बहन को चाकू गोद-गोद कर मार डाला, छुरा लहराते हुए कहता रहा ये बात…(VIDEO)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...