spot_img
spot_img
spot_img

बॉलीवुड एक्‍टर आमिर ने सोशल मीडिया को कहा था अलविदा, जानिए असली वजह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जानेवाले बॉलीवुड एक्‍टर आमिर खान ने बीते दिनों सोशल मीडिया को अलविदा कहा था। इस फैसले से सभी लोग आवाक रह गए थे। इस फैसले के पीछे कई वजहें बताई जा रही थीं। हालांकि अब आमिर ने अपने फैसले को लेकर सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। अब उन्होंने सोशल मीडिया छोड़ने की असली वजह बताई है। ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के एक्टर ने अपने बयान में कहा कि वह सोशल मीडिया पर वैसे भी बहुत सक्रिय नहीं थे और अब, केवल मीडिया के माध्यम से अपने फैन्स से रूबरू होंगे। इससे संबंधित आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Read More :सलमान के बुलावे से 2 फीट के अजीम की चमकी किस्‍मत,शादी के लिए लगी…

सोशल मीडिया पर हूं कहां मैं : सलमान

आमिर ने बॉलीवुड फोटोग्राफर वीरल भयानी से अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आमिर से सवाल किया जाता है कि उन्‍होंने सोशल मीडिया क्यों छोड़ा, इस पर हंसते हुए कहते हैं कि नहीं वो इसलिए नहीं कुछ..। आप लोग अपनी थ्योरी मत लगाइए। मैं अपनी धुनकी में रहता हूं, सोशल मीडिया पर हूं कहां मैं? मुझे लगा कि वैसे भी कुछ पोस्ट नहीं करता , मैं एक्टिव ही नहीं रहता हूं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह आगे कहते हैं कि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं तो क्या हुआ मैं तो इधर ही हूं। कहीं जा नहीं रहा हूं। सोशल मीडिया से पहले भी तो हम कम्यूनिकेट करते ही थे। हां, लेकिन अब मेरे इस फैसले से मीडिया का रोल ज्यादा बढ़ गया है।

Read More : बहन को चाकू गोद-गोद कर मार डाला, छुरा लहराते हुए कहता रहा ये बात…(VIDEO)

फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सीरियस हैं आमिर

आमिर अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बन रही ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्‍म को लेकर काफी सीरियस हैं और इसके हर पहलू पर खुद नजर रखे हुए हैं। सूत्र के मुताबिक , एडिट और बैकएंड के काम आमिर अपनी देखरेख में करवा रहे हैं। उन्होंने ये भी फैसला किया है कि जब तक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो जाती, तब तक वह अपने मोबाइल फोन को स्विच ऑफ रखेंगे।

Read More :पूर्व विधायक विष्णु भइया ICU में भर्ती, स्थिति चिंताजनक…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...