spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अब अमेरिका में पावर ट्रांसफर का रास्ता साफ

Date:

spot_img
spot_img
  •  बाइडेन से अपनी हार स्वीकार करने के बिल्कुल करीब पहुंचे ट्रंप
  •  डोनाल्‍ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद छोड़ने की तैयारियां शुरू की

वाशिंगटन : अमेरिका में पावर ट्रांसफर यानी सत्‍ता हस्‍तांतरण का रास्ता साफ हो गया है। अंतत: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद और व्हाइट हाउस छोड़ने के संकेत दिए हैं। अगले राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के लिए रास्ता बनाने वाली सरकारी एजेंसी ने कहा कि वह सत्ता हस्तांतरण में आई बाधा को आखिरकार हटा रही है। इसके बाद ट्रंप ने भी इशारे दिए कि अब जनरल सर्विसेज़ एडमिनिस्ट्रेशन को ‘वो करना चाहिए जो करने की जरूरत है।’ इस तरह ट्रंप, जो बाइडेन से अपनी हार स्वीकार करने के बिल्कुल करीब आ गए हैं। दरअसल सत्ता हस्तांतरण के लिए जिम्मेदार संघीय एजेंसी जीएसए की प्रमुख ने कहा था कि वह बाइडेन को व्हाइट हाउस में आने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराएंगी। इसके बाद ट्रंप का यह बयान आया है।

इसे भी पढ़ें :गूगल, फेसबुक और ट्विटर ने दी पाकिस्तान छोड़ने की धमकी

लड़ाई जारी रखेंगे और जीत हासिल करेंगे।

ट्रंप ने हालांकि इस बात पर भी जोर दिया कि वह ‘लड़ाई जारी रखेंगे और जीत हासिल करेंगे।’ अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए बाइडेन और उप राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को विजेता घोषित किया गया है लेकिन ट्रंप ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है। ट्रंप के अभियान दल ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी एवं धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, जिनमें से कई को अदालतें खारिज भी कर चुकी है। ‘जनरल सर्विस एडमिनिस्ट्रेटर’ (जीएसए) एमिली मर्फी द्वारा नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिख कर ट्रंप प्रशासन के आधिकारिक तौर पर सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार होने की जानकारी देने के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने इस संबंध में ट्वीट किया। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘मैं जीएसए की एमिली मर्फी का देश के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

इसे भी पढ़ें :Corona Vaccine : भारत व चीन शुरू कर सकते हैं स्‍पुतनिक-5 का प्रोडक्‍शन

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...