नई दिल्ली : 26 नवंबर 2008 को Mumbai में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की federal investigation agency (FIA) ने बुधवार (11 नवंबर) को स्वीकार किया है कि भारत की आर्थिक राजधानी Mumbai में हुए 26/11 के हमले में पाकिस्तान के आतंकियों का हाथ था। FIA ने इस बात को स्वीकार लिया है कि Mumbai स्थित ताज होटल (Taj Hotel) पर हुए हमलों को लश्कर-ए-तैयबा के 11 आतंकियों ने अंजाम दिया है।
Mumbai आतंकी हमले में पाक की जमीन का हुआ इस्तेमाल
पाकिस्तान ने माना कि, Mumbai आतंकी हमले में उसकी जमीन का इस्तेमाल हुआ था और वहां से ही आए आतंकियों ने तबाही मचाई थी। पाकिस्तान की ओर से एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें एक दर्जन से अधिक ऐसे आतंकियों के नाम है, जिनका सीधा संबंध 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले से था। पाकिस्तान की FIA ने देश के मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की है, इन्हीं में ही करीब 19 नाम ऐसे हैं, जिनका संबंध मुंबई आतंकी हमले से बताया गया है।
इसे भी पढ़ें :Online News Portals भी अब सूचना प्रसारण मंत्रालय के दायरे में…
इस सूची में लश्कर ए तैयबा के कई आतंकियों का नाम दिया गया है, जिसमें इफ्तिकार अली, मोहम्मद अमजद खान, मोहम्मद उस्मान, अब्दुल रहमान समेत अन्य आतंकियों के नाम हैं। इसी के साथ पाकिस्तान ने कबूल कर लिया है कि मुंबई आतंकी हमले की प्लानिंग और फंडिंग पाकिस्तान से ही हुई थी।
इसे भी पढ़ें :जो बाइडेन होंगे अमेरिका के राष्ट्रपति, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति
पाकिस्तान द्वारा जारी इस लिस्ट में उन लोगों के नाम भी दिए गए हैं, जिन्होंने आतंकियों के लिए मोटर बोट, लाइफ जैकेट समेत अन्य सामान खरीदा था और कराची से लेकर मुंबई तक आने का इंतजाम किया था।
26/11 में शामिल था इनका नाम
इस लिस्ट में 26/11 हमलों को लेकर जानकारी दी गई है कि ताज में हुए आतंकी हमले को अंजाम देने वाली नाव में 9 क्रू मेंबर्स थे। इनके नाम हैं साहिवाल जिले के मोहम्मद उस्मान, लाहौर जिले के अतीक-उर-रहमान, हाफिजाबाद के रियाज अहमद, गुजरांवाला जिले के मुहम्मद मुश्ताक, डेरा गाजीपुर जिले के मुहम्मद नईम, सरगोधा जिले के अब्दुल शकूर, मुल्तान के मुहम्मद साबिर, लोधरान जिले का मोहम्मद उस्मान, रहीम यार खान जिले के शकील अहमद है। इन सभी का नाम संयुक्त राष्ट्र द्वारा सूचीबद्ध किए गए आतंकी ग्रुप में शामिल हैं जो कि लश्कर ए तैय्यबा के आतंकी हैं।
इसे भी पढ़ें :Heart Operation को बनाया सफल, जान की लगा दी बाजी
आतंकवादियों की हाई प्रोफ्राइल लिस्ट में हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम का नाम नहीं
लिस्ट में 1210 हाई प्रोफाइल और देश के सबसे मोस्ट वाटेंड आतंकवादियों का जिक्र किया गया है लेकिन, हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम का कोई उल्लेख नहीं है। मालूम हो कि हाफिज सईद घोषित अंतरराष्ट्री य आतंकवादी है जो कि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड है। हाफिज के अलावा जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर नाम पिछले साल भारत के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी सूची में चिन्हित था। इस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हुए थे। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान की एक अदालत ने सईद को आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण में संलिप्त होने को लेकर 5 साल की सजा सुनाई थी।
इसे भी पढ़ें :NCB ने ड्रग से जुड़े एक मामले में अर्जुन रामपाल को…










