spot_img
spot_img
spot_img

अब चौपारण में भी चमकेगा शहरी खरीदारी का सितारा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : बुधवार की सुबह चौपारण चट्टी का नजारा कुछ खास था। माहौल में उल्लास था, चेहरे पर उम्मीदों की चमक। वजह थी ‘ज्योति ब्रदर्स मॉल’ का भव्य उद्घाटन, जो अब चौपारणवासियों की खरीदारी को देगा एक नया मुकाम। उद्घाटन समारोह में विधायक मनोज कुमार यादव और मॉल संचालक मनोज सोनी की माता देवंती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मॉल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा, “अब चौपारण भी तरक्की की दौड़ में किसी से पीछे नहीं। स्थानीय लोगों को अब जरूरी सामान के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।” उन्होंने मॉल संचालक को व्यापार में तरक्की की शुभकामनाएं दी और आग्रह किया कि ग्राहकों के साथ मधुर संबंध बनाकर, उनकी पसंद और जरूरत के अनुसार सेवाएं दी जायें। ‘ज्योति ब्रदर्स मॉल’ में कपड़े, घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, और स्टेशनरी से लेकर लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स तक सब कुछ मिलेगा एक ही छत के नीचे। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया शौकत खान, भाजपा नेता विकास यादव, सत्येंद्र सिंह, सियाराम सिंह, प्रदीप केशरी, अरविंद चंद्रवंशी, अतुल सोनी, अनूप सोनी, सोनू सोनी, समाजसेवी बबलू बर्णवाल, प्रमोद सोनी, इंद्रदेव दांगी, बजरंगी सोनी, अनिरुद्ध सोनी, बिरेन्द्र सोनी, सरयू सोनी, पत्रकार शशि शेखर, हरेंद्र राणा, किशोर राणा सहित अन्य ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति ने इस शुभ घड़ी को यादगार बना दिया।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भक्ति के रथ पर सवार होगा चौपारण… जानें कब

Chouparan(Krishna Paswan) : सावन की आहट के साथ चौपारण की...

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...

बड़ी वारदात की फिराक में था, पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा…

Godda : अगर पुलिस कुछ देर और चूक जाती,...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…

Simdega : घूस की रकम हाथ में आते ही...