spot_img
spot_img
spot_img

अब जंगल से निकला तेंदुआ बोकारो में डरा रहा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : वन विभाग की एक हिदायत के बाद एक गांव के लोगों की नींद हराम हो गई है। उनमें डर-भय समा गया है। वन विभाग की एक टीम झाल बड़दा गांव पहुंच लोगों को जगाने में जुट गई है। टीम गांव में कैंप कर रही है। यह गांव बोकारो के बरमसिया थाना क्षेत्र में पड़ता है। इस गांव में तेंदुए के देखे जाने की फैली खबर के बाद वन विभाग लोगों को यह समझाने-बुझाने में हांफ रही है कि वे किसी हालत में अकेले जंगल ना जाये, वहीं घर के बच्चों और मवेशियों पर नजर रखें। वन विभाग का दावा है कि जांच से यह खुलासा हुआ है कि तेंदुए को बरमसिया थाना क्षेत्र के कुछ गांवों में देखा गया है। वन विभाग की टीम अलर्ट मोड में आ गई है। इन गांवों के आसपास CCTV कैमरे लगाने की प्लानिंग की जा रही है, ताकि तेंदुए को कैमरे में कैद किया जा सके। टीम गांव-गांव जाकर लोगों को हिदायत दे रही है कि जंगल का तेंदुआ गांव में एंट्री ले चुका है। तेंदुए से छेड़छाड़ घातक हो सकता है। वैसे वन विभाग के अधिकारी तेंदुआ पर कड़ी नजर रखे हुये हैं। हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेंदुआ को सबसे पहले किसने और कहां देखा, वहीं किसी फुटेज में भी उसके कैद होने की बात अबतक सामने नहीं आई है।

वन विभाग के एक आला अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जंगलों के धीरे-धीरे खत्म होने के चलते जंगली जानवर भटककर गांवों और शहर की रूख कर रहे हैं। आसान शिकार की खोज में तेंदुए भटक रहे हैं। मीडिया के सहारे लोगों को जगाने की कोशिश की जा रही है। वन विभाग किसी अनहोनी से निपटने की दिशा में पूरी तैयारी में जुट गया है। कई माध्यम से गांव में जागरूकता फैलाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी का लिखा सॉन्ग ‘गरबो’ हुआ रिलीज, उस पर अक्षय का कमेंट हो रहा वायरल… जानें

इसे भी पढ़ें : सर्च ऑपरेशन के दौरान धराया TSPC कमांडर, खोला बड़ा राज… जानें

इसे भी पढ़ें : यो-यो का धमाकेदार गाना, इंटरनेट पर मचा रहा तहलका, देखें

इसे भी पढ़ें : नेपाल से तीर्थ यात्रा पर निकले, पत्नी के सामने निकला दम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : NTPC के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाई यह सजा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...