spot_img
spot_img

अब मजदूरों को भी सरकार देगी पेंशन!, बस करना होगा ये काम…जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive deesk : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए शानदार योजना है। मजदूर मात्र ₹2 रोज बचाकर सालाना ₹36000 पेंशन पा सकते हैं। इस स्कीम को शुरू करने पर आपको हर माह 55 रुपये जमा करने होंगे। यानी 18 वर्ष की उम्र वाले रोजाना करीब 2 रुपये बचाकर आप सालाना 36000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं।

40 साल की उम्र में हर महीने जमा करने होंगे ₹200

अगर कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र से इस स्कीम को शुरू करेगा तो हर महीने उसे 200 रुपये जमा करना होंगे। 60 साल की उम्र पूरा होने के बाद आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। 60 साल के बाद आपको 3000 रुपये महीना यानी 36000 रुपये साल की पेंशन मिलेगी।

आधार कार्ड होना जरूरी

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास सेविंग बैंक अकाउंट और आधार कार्ड होना जरूरी है. व्यक्ति की उम्र 18 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन

-योजना के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में पंजीकरण करवाना होगा।
– CSC सेंटर में पोर्टल पर श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
– सरकार ने इस योजना के लिए वेब पोर्टल भी बनाया है।
– इन सेंटर्स के जरिये ऑनलाइन सभी जानकारी भारत सरकार को चली जाएगी।

यह जानकारियां देनी होंगी

पंजीकरण के लिए अपना आधार कार्ड, बचत या जनधन बैंक खाते की पासबुक, मोबाइल नंबर चाहिए होगा। इसके अलावा सहमति पत्र देना होगा जो बैंक ब्रांच में भी देना होगा जहां पर श्रमिक का बैंक खाता होगा, ताकि उसके बैंक खाते से समय से पेंशन के लिए पैसा काटा जा सके।

असंगठित क्षेत्र के लोग हैं एलिजिबल

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन स्कीम के तहत कोई भी अंसगठित क्षेत्र से जुड़ा हुआ मजदूर जिसकी उम्र 40 वर्ष से कम हो और किसी भी सरकारी स्कीम का फायदा न ले रहा हो, वह फायदा उठा सकते हैं। सरकार ने इस योजना के लिए श्रम विभाग के कार्यालय, LIC, EPFO को श्रमिक सुविधा केंद्र बनाया गया है। यहां जाकर श्रमिक योजना की जानकारी ले सकते हैं। सरकार ने योजना के लिए 18002676888 टोल फ्री नंबर जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : अमूल के साथ बिजनेस करने का मौका, महीने में होगी 10 लाख रुपए की कमाई!, जानें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बड़ी सुविधा : घर बैठे SBI के माध्यम से बन जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड, जानें प्रोसेस

इसे भी पढ़ें : बेटियों की शादी के लिए न करें चिंता, इस स्कीम में मिलेंगे इतने रुपये, जानें पूरा प्लान

इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस ग्राहक ध्यान दें: अब बिना Passbook के नहीं हो सकेंगे ये काम

इसे भी पढ़ें : 2 रुपये का ये सिक्का आपको बना सकता है लखपति, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : Bank Account में नहीं हैं पैसे फिर भी निकाल सकते हैं ₹10000, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें : SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने शुरू की नई सर्विस, सभी को होगा…

इसे भी पढ़ें : कोरोना काल में भी रिलायंस की बल्‍ले-बल्‍ले…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...