मरीजों के साथ ठगी और मारपीट की घटनाओं से बचाव के लिए आया नया सिस्टम
रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल RIMS में सभी डॉक्टर और स्टाफ आई कार्ड अपने पास रखकर ड्यूटी करेंगे। आए दिन मरीजों को ठगने और मारपीट की घटनाओं को ध्यान में रखकर यह नया सिस्टम लागू किया गया है। यह निर्धारित कर दिया गया है कि बिना आई कार्ड के अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ को प्रवेश नहीं मिलेगा।
Read more: मीराबाई चानू की चांदी, बनेगी एडिशनल एसपी
आई कार्ड नहीं रहने पर माना जाएगा एब्सेंट
जिनके पास आईकार्ड नहीं होगा, उन्हें एब्सेंट माना जाएगा। उस दिन की सैलरी भी काट ली जाएगी। दिन में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टर और स्टाफ के 100 परसेंट अटेंडेंस को लेकर रिम्स प्रबंधन सख्ती के मूड में आ गया है।
Read more: Mirabai Chanu को ओलंपिक में मिल सकता है गोल्ड मेडल, जानें कारण
सभी के लिए जारी कर दिया गया कार्ड
RIMS प्रबंधन की ओर से हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टरों से लेकर स्टाफ सभी को आई कार्ड जारी किया गया है। ऐसे में अब RIMS में ड्यूटी के दौरान अपना आई कार्ड सभी को साथ में रखना ही होगा। आई कार्ड साथ में नहीं रखने की स्थिति में भी उन पर कार्रवाई की जाएगी।
Read more: पोर्नोग्राफी केस : राज कुंद्रा के पार्टनर अरविंद पर शिकंजा
Read more: NTA ने की ICAR प्रवेश परीक्षा की घोषणा














