No written exam, No interview : झारखंड में बहाल होंगे 1118 Gramin Dak Sevak
11 दिसंबर तक 40 साल तक के 10वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
कोहराम लाइव डेस्क : भारतीय डाक विभाग की ओर से झारखंड में ग्रामीण डाक सेवकों की बंपर बहाली होने वाली है। झारखंड पोस्टल सर्किल द्वारा 1118 पदों पर सीधी भर्ती होगी। दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। ऐसे में झारखंड के युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का बेहतर अवसर है। सैलरी 10 हजार रुपये प्रति माह मिलेगी।
कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट
झारखंड के युवाओं के लिए ग्रामीण डाक सेवक बनने का सुनहरा अवसर है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है। 6 महीने के कम से कम कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : किसान आंदोलन के कारण Delhi-NCR के कई कॉलेजों के Exams रद्द
आयु की गणना 22 जून 2020
इन पदों पर आवेदन करने के लिए 12 नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर है। 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के आयु वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए आयु की गणना 22 जून 2020 के आधार पर होगी। अर्थात 22 जून तक उम्मीदवार की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनका चयन दसवीं के रिजल्ट के आधार पर होगा। आपको बता दें कि डाक विभाग, रांची सर्कल के वरिष्ठ अधीक्षक केएन तिवारी ने बताया है कि इन पदों पर हमेशा मेरिट के आधार पर चयन होता है।
ग्रामीण डाक सेवक की शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार दसवीं पास होना चाहिए ।
- कम से कम 6 महीने के कंप्यूटर कोर्स का सर्टिफिकेट।
- स्थानीय हिन्दी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : MCF रायबरेली आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री में 110 प्रशिक्षुओं की भर्ती
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 12 नवंबर 2020
- आवेदन की अंतिम तिथि : 11 दिसंबर 2020
सैलरी
- इंडिया पोस्ट जीडीएस वेतन : 10000 प्रति माह
उम्र
- 22 जून 2020 तक उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के बीच होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
- दसवीं के रिजल्ट के आधार पर।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बनेंगे 27 हजार Mentor Teacher, हर बच्चा होगा शिक्षित






