spot_img
spot_img
spot_img

अब सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट होगा फ्री

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य के सरकारी अस्पतालों में अब इंतजार सिर्फ डॉक्टर का नहीं, सूचना का भी खत्म होगा। सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुये सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिससे मरीज और उनके परिजन इलाज के साथ-साथ इंटरनेट की दुनिया से भी जुड़े रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार ने इस पहल को डिजिटल हेल्थकेयर की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया। अब अस्पताल की प्रतीक्षालय में बैठा एक परिजन भी स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, सरकारी योजनाएं और जरूरी पोर्टल्स तक पहुंच बना सकेगा, वो भी बिना किसी शुल्क के। 1 महीने में सभी जिला अस्पताल, 6 महीने में CHC और PHC भी वाई-फाई युक्त होंगे। BSNL की मदद से इस सेवा को राज्यभर में लागू किया जा रहा है। सरकार का मानना  है कि सूचना भी एक दवा है। जहां इलाज के लिए लोग कतार में होते हैं, वहां अब इंटरनेट से जुड़कर वे खुद भी अपने इलाज, स्वास्थ्य योजनाओं और हेल्थकेयर विकल्पों के बारे में जान सकेंगे। ये पहल केवल तकनीक नहीं, यह विश्वास और सहूलियत की एक नयी डोर है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...