अब आपका पर्सनल डेटा नहीं चुरा पाएगा Google, ये App बनेगा डेटा का रक्षक

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आप Googleसर्च करें या यूट्यूब पर वीडियो देखें, आपका कंप्यूटर गूगल को बहुत सारा डेटा भेजता है। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि Google ट्विटर, ऐप्पल और फेसबुक के मुकाबले सबसे ज्यादा डेटा इकठ्ठा करता है। अगर आप भी इसी टेंशन में कि आपका कितना डेटा गूगल ट्रैक कर रहा है ? ये App आपकी टेंशन खत्म कर देगी।

बर्ट ह्यूबर्ट नाम के एक डेवलपर ने एक ऐसा ऐप डेवलप किया है, जो आपके PC द्वारा गूगल पर डेटा भेजने पर अलर्ट जारी करेगा। नया ऐप गूगल को डेटा भेजने के प्रोसेस समझने में भी आपकी मदद करेगा। Googerteller बर्ट ह्यूबर्ट द्वारा बनाया गया है. इसे PowerDNS बनाने के लिए भी जाना जाता है।

App कैसे काम करता है?

जैसा कि 9to5Google द्वारा रिपोर्ट किया गया है, Googerteller IP एड्रेस की लिस्ट का उपयोग करके ये काम करता है। जब भी Googerteller को पता चलता है कि आपका कंप्यूटर उन IP एड्रेस में से किसी एक से जुड़ा है, तो यह आपको सचेत करने के लिए एक बीप साउंड करेगा कि डेटा Google के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या Googerteller सभी डिवाइस के साथ काम करता है?

Googerteller को अभी केवल Linux-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम (Debian, Ubuntu, Arch, Fedora और अन्य) पर काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस ऐप को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
ह्यूबर्ट का कहना है कि वह यकीन से यह नहीं कह सकते हैं कि गूगल आपके डिवाइस से लिए गए डेटा के साथ क्या करता है, लेकिन इन कंपनियों के एक्सेस को नियंत्रित करने की बेहद जरूरत है। गूगल विभिन्न सर्विस पर यूजर्स एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए भी इस डेटा का उपयोग करता है। गूगल का नेटवर्क अलग-अलग सर्विस में फैला हुआ है, जिसमें ऐड, Analytics और बहुत कुछ शामिल है।

इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार में खोया आपा, खिड़की से पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… देखें

spot_img

Related articles:

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...

10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

Kohramlive : भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...