Ranchi : झारखंड के साहिबगंज से अब बोट एंबुलेंस की सेवा शुरू होने वाली है। यह सेवा 15 मई से शुरू हो जायेगी। बोट एंबुलेंस सेवा शुरू हो जाने से लोग इलाज के लिये मुफ्त में गंगा के रास्ते से पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के भागलपुर के अलावा पटना तक जा सकते हैं। इससे झारखंड के साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों को भी लाभ मिलेगा। साहिबगंज जिला प्रशासन ने DMFT फंड से दो बोट एंबुलेंस की खरीदारी कर दियारा वासियों को तोहफा दिया है। यह बोट स्वास्थ्य विभाग को हवाले किया जायेगा। लोगों की परेशानी को देखते हुये जिला प्रशासन ने यह सराहनीय कदम उठाया है।
बड़ी आबादी वाले साहिबगंज मे तब लोगों को ज्यादा परेशानी हो जाती थी, जब कोई बीमार या जख्मी हो जाया करते थे। वहीं समय पर इलाज नहीं मिलने पर कई की जान तक चली जाती थी। गर्भवती महिलाओं को भी बहुत दिक्कत होती थी। इन तमाम दिक्कतों को देखते हुये जिला प्रशासन ने यह सौगात लोगों को दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक बोट एंबुलेंस साहिबगंज में तो दूसरा राजमहल में रहेगा, ताकि जिले में 83 किमी तक बहने वाली गंगा नदी को दोनों बोट एंबुलेंस कवर कर सकें। बाढ़ के दिनों में यह बोट एंबुलेंस वरदान साबित हो सकता है। लोगों को बाढ़ से सही सलामत निकालने और अस्पताल तक पहुंचाने में इसका उपयोग किया जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें : रांची में निवेदिता की ह’त्या के संदेही गुनहगार अंकित की मिली डे’ड बॉडी…
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ से आज भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी
इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के माता-पिता के घर पहुंची खूंटी पुलिस… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ को लेकर 3 दिन का रेड अलर्ट, राज्यों में भीषण बारिश की चेतावनी
इसे भी पढ़ें : ShootOut @Hazaribagh : चश्मदीद ड्राइवर की जुबां, GM की ह*त्या की दास्तान
इसे भी पढ़ें : एक और रूट पर 15 मई से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, जानिए किराया
इसे भी पढ़ें : इश्क के चक्कर में क्या कर डाली जवान लड़की सुषमा… देखें












