UP : बार-बार चालान कटने पर संबंधित शख्स का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा। यह कार्रवाई फॉस्टैग से जोड़ी जाये ताकि उल्लंघन को सटीक तरीके से ट्रैक किया जा सके। सड़क सुरक्षा के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुये यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश अधिकारियों को दिया है। वहीं, प्रयागराज महाकुंभ मेले के दरम्यान बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था पर CM योगी ने जोर दिया। अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करते हुये उन्होंने कहा कि हर साल सड़क हादसों में 23 से 25 हजार लोगों की जान जाना राज्य और देश के लिए भारी नुकसान है। 6 से 10 जनवरी तक सभी स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा नियमों पर जागरूकता अभियान चलाया जाये। यह हादसे अक्सर जागरूकता की कमी के कारण होते हैं। यह अभियान राज्य के सभी 75 जिलों में चलाने का आदेश दिया गया। हर महीने इस मसले पर बैठक हो। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्ती की जाये। वहीं ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन को सुव्यवस्थित किया जाये। जिले में रोड सेफ्टी क्लब और पार्क बनाए जायें। वहीं, एक्सप्रेसवे और हाइवे पर खड़े लोडेड वाहनों को क्रेन के सहारे हटाने का निर्देश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो











