spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अब आम लोग भी बेच सकेंगे रेलवे टिकट, जानिये कहां और कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk : रेलवे आत्मनिर्भर भारत के तहत पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है।उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में आने वाले 36 शहरों में रेलवे के टिकट आम लोग बेच सकेंगे। कंप्यूटरीकृत अनारक्षित टिकट प्रणाली यूटीएस के तहत प्रयागराज मंडल ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। सभी 36 शहरों में रेलवे टिकट केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यात्रियों की मुश्किलों को दूर करने की तैयारी है ताकि स्टेशनों पर ट्रेन पकड़ने से पहले मुसाफिर केंद्रों, एजेंसी से टिकट हासिल कर लें।

6 शहरों के लिए रेलवे ने निकाले टेंडर

प्रयागराज मंडल के जिन 36 शहरों के लिए टेंडर निकाले गए हैं उनमें प्रयागराज, कानपुर, फतेहपुर, सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर, इटावा, हाथरस, शिकोहाबाद, अलीगढ़ समेत सूबे के ज्यादातर उन शहरों को चुना गया है जहां से रेलवे के मुसाफिरों की संख्या अधिक है। प्रयागराज में शहर के अलावा मांडा रोड, मेजा रोड, छिवकी स्टेशनों के बाहर भी केंद्र खोलने की तैयारी है। इसी प्रकार सिराथू, खागा, भरवारी, विंध्याचल आदि में भी स्टेशनों के आसपास केंद्र खोलकर आम लोग रेलवे के अनारक्षित टिकट बेच सकेंगे।

टेंडर किसे मिल सकता है

इस टेंडर प्रक्रिया में लॉटरी सिस्टम लागू किया जा रहा है। बंद लिफाफे में आवेदन लिए गए हैं। केंद्रों को खोलने वालों के लिए रेलवे ने कुछ मानक तय किए हैं। आवेदन करने वाला हाईस्कूल पास होना चाहिए। शहर में खुद का मकान, रेलवे स्टेशनों के आसपास केंद्र खेालने की जगह हो। अपने जिले की पुलिस से एनओसी जारी हो। इसमें साफ हो कि उस पर आपराधिक मुकदमें नहीं हैं।

1.55 लाख यात्री बिना टिकट पकड़े गए

प्रयागराज मंडल के अहम स्टेशनों और ट्रेनों में बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ पूरे महीने अभियान चला। यहां जंक्शन, छिवकी और ट्रेनों में 46906 अनियमित यात्रा करने वाले पकड़े गए। इनसे 3,37,11821 रुपये जुर्माना वसूला गया। टूंडला स्टेशन पर 45917 यात्रियों से 3,03,34,979 रुपये, कानपुर में 62983 यात्रियों से 4,09,96,917 रुपये जुर्माना वसूला गया। रेलवे के अभियान के बाद भी ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या में कमी नहीं आई। प्रयागराज मंडल में तो मई में रिकॉर्ड ही बन गया। महज 30 दिनों में मंडल के स्टेशनों, ट्रेनों में चेकिंग के दौरान एक लाख 55 हजार यात्रियों को अनियमित यात्रा करते पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें : बाल-बाल बचे स्कूल बस में सवार 70 बच्चे… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : OMG! बहन की बुलेट पर बैठ, दूल्हा भाई पहुंचा जयमाला तक

इसे भी पढ़ें : नेता जी टेंशन में थे, क्या किया बीबी और खुद का हाल, देखें…

 

इसे भी पढ़ें :

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...