Ramgarh (Saurav Verma) : शहर में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और पलट गई। जानकारी के अनुसार बस में 70 बच्चे सावर थे। जेएच 02 एच 6874 नंबर की यह बस श्री रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की है। शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जब बाजारटांड़ में बाजार समिति के पास बस पहुंची तो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और पलट गई। जोरदार आवाज भी हुई। बस के पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई। चीख-चित्कार सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे। पलटी हुई बस से बच्चों को बाहर निकाला गया। कुछ बच्चों को चोटें आई हैं।
इस दरम्यान रामगढ़-बोकारो रोड जाम हो गया। दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई। बस पलटने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चों के अभिभावकगण दनादन स्पॉट पर पहुंचने लगे। वहां का दृष्य देखकर सब सहम गये। वहीं सभी का गुस्सा भी उबाल पर था। लोगों ने वहां खूब बवाल किया। सबका कहना था कि ड्राइवर ठीक से गाड़ी चलाता तो यह हादसा नहीं होता। मिली सूचना पर रामगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। साथ ही वहां लगे जाम को भी हटवा दिया।
इसे भी पढ़ें : OMG! बहन की बुलेट पर बैठ, दूल्हा भाई पहुंचा जयमाला तक
इसे भी पढ़ें : नेता जी टेंशन में थे, क्या किया बीबी और खुद का हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : OMG! नई नवेली दुल्हन ने मुंह दिखाई में मांगी सड़क, वादा हुआ पूरा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में बनेगा महिला कॉलेज, बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर
इसे भी पढ़ें : ‘अग्निपथ’ के विरोध में धधक उठा बिहार, कई ट्रेनों में लगाई आग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “गरियाती हो तो भी अच्छी लगती हो”… देखें अंजाम
इसे भी पढ़ें : 150 लड़कियों संग पूल में इंजॉय कर रहा था यह अरबपति शख्स
इसे भी पढ़ें : कई मशहूर एक्ट्रेस का S*EX टेप किया लीक, अरबों में करता था डील!












